घर पर आप आसानी से उगा सकती हैं सूरजमुखी का पौधा, जानिए कैसे

इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी आसानी से गार्डन में ही सूरजमुखी का पौधा उगा सकती हैं, आइए जानते हैं कैसे?
Updated:- 2021-12-29, 13:59 IST
image

अच्छा, अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि सूरजमुखी का पौधा कैसा लगता है तो आपका जवाब क्या हो सकता है? शायद, आप बोलें कि बेहद ही अच्छा। अगर ऐसा है तो आप भी इसे अपने गार्डन में ज़रूर लगाना पसंद करेंगी। अगर हां, तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए क्योंकि, आज हम आपको गार्डन में सूरजमुखी का पौधा लगाने के बारे में बताने जा रहे हैं। वैसे एक नहीं बल्कि कई फायदों के लिए सूरजमुखी के बीज को बेस्ट आहार भी माना जाता है। ऐसे में गार्डन में लगाने के बाद इसके बीज को भी आप आहार में शामिल कर सकती हैं। आप इसे गमला में भी उगा सकती हैं, तो आइए जानते हैं।

इन चीजों की पड़ेगी ज़रूरत 

  • सूरजमुखी का बीज
  • गमला
  • खाद 
  • मिट्टी 
  • पानी 

बीज कैसा होना चाहिए?

how to grow sunflower plant at home inside

किसी भी फल और फूल को गार्डन में उगाने के लिए ज़रूरी है कि उसका बीज उत्तम किस्म का होना चाहिए। अगर बीज सही नहीं है हो तो आप कितना भी मेहनत कर लीजिए पौधा कभी भी नहीं उगेगा। इसलिए बीज का सही चुनाव करना किसी भी पौधे के लिए बेहद ज़रूरी होता है। ऐसे में आप सूरजमुखी का बीज लेने के लिए इधर-उधर न जाकर आप किसी बीज भंडार जा सकते हैं। यहां आसानी से अच्छे किस्म के बीज मिल सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें: आप भी आसानी से खजूर का पेड़ बगीचे में उगा सकती हैं, जानिए कैसे

ऐसे करें मिट्टी तैयार 

how to grow sunflower plant at home inside

बीज खरीदने के बाद मिट्टी को सही से तैयार करना बहुत ज़रूरी है। इसके लिए सबसे पहले मिट्टी को अच्छे से खुरेंच दीजिए और के दिन के लिए धूप में छोड़ दीजिए। अगले दिन मिट्टी में एक से दो मग खाद को अच्छे से मिक्स कर दें और मिट्टी को गमले में अच्छे से डाल दें। गमले में मिट्टी को डालने के बाद बीज को लगभग 1-2 इंच गहरा लगा दीजिए और एक मग पानी भी ज़रूर डालें। (रुद्राक्ष का पौधा घर पर कैसे उगाएं?)

 

खाद कैसा होना चाहिए?

how to grow sunflower plant at home inside

पौधे के विकास के लिए खाद का सही होना भी बहुत ज़रूरी है। कई लोग केमिकल खाद का इस्तेमाल करते हैं जिसकी वजह से पौधे मर जाते हैं। ऐसे में आप केमिकल खाद का इस्तेमाल न करके प्राकृतिक खाद का ही इस्तेमाल करें। जैसे-गाय और भैंस का गोबर। इसके अलावा आप जैविक खाद या कम्पोस्ट खाद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पौधे का विकास अच्छा होता है और फल भी अच्छे होते हैं। 

इसे भी पढ़ें: अपने इंडोर प्लांट्स का ऐसे रखें ध्यान, नहीं होंगे आपके पौधे खराब

 


सिंचाई और खर-पतवार का रखें ध्यान 

how to grow sunflower plant at home inside

गमले में मिट्टी, बीज और खाद डालने के बाद मसय-समय पर सिंचाई करना भी बहुत ज़रूरी है। इसके इसके लिए सप्ताह में एक से दो दिन पानी ज़रूर डालें। समय के साथ पौधे के आसपास अतिरिक्त घर जम दिखाई देने लगते हैं ऐसे में उनकी सफाई भी करते रहे। (आसानी से उगाएं ये 21 तरह के पौधे) पौधे को मौसमी कीड़ों से दूर रखने के लिए नेचुरल स्प्रे का भी छिड़काव करते रहे। लगभग चार से पांच महीने में पौधे का फूल और इसका बीज काटने के लिए तैयार हो जाता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit(@rukminim1.flixcart.com,nurserylive.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।