सेम का पौधा आप भी आसानी से गार्डन में उगा सकते हैं, जानिए कैसे

हरी सब्जियां सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती हैं। मार्केट में ऐसी हजारों हरी सब्जियां हैं जिन्हें हम और आप हर रोज सेवन करते हैं। इन्हीं सब्जियों में से एक है सेम। सेम की सब्जी को भी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। कई लोग सेम की भुजिया तो कई लोग सरसों मसाला में इसे बनाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप बाज़ार से केमिकल युक्त सेम नहीं खरीदना चाहते हैं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए, क्योंकि इस लेख में हम आपको गार्डनिंग टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से सेम का पौधा उगा सकते हैं।
सेम का पौधा लगाने के लिए सामग्री
- मिट्टी
- खाद
- बीज
- गमला (ऑप्शनल)
- पानी
बीज का सही चुनाव करें

किसी भी फल और सब्जी को लगाने के लिए सबसे ज़रूरी चीज है बीज का सही होना। अगर बीज सही नहीं हो तो पौधा कभी भी ठीक से नहीं उगेगा। इसलिए सेम के बीज का सही चुनाव करना बहुत ज़रूरी है। सेम का बीज खरीदने के लिए आप बीज भंडार का रुख कर सकते हैं। बीज भंडार में अच्छे से किस्म के बीज आसानी से मिल जाते हैं। यहां आप सीड के रूप में या फिर छोटे पौधे के रूप में भी बीज खरीद सकते हैं। (मानसून में लगाने वाली सब्जियां)
इसे भी पढ़ें: मेहंदी का पौधा आप भी घर पर आसानी से उगा सकते हैं, जानिए कैसे
बीज लगाने से पहले पहले करें यह काम
- सेम का बीज लगाने से पहले आपको कुछ बातों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। अगर आपने बीज को सीड के रूप में खरीदा है तो उसे एक दिन के लिए पानी में डुबोकर रख दें।
- इसके बाद जिस मिट्टी में बीज को लगाना है उसे फोड़कर एक दिन धूप में छोड़ दें। अगले दिन मिट्टी में जैविक खाद को डालकर आप अच्छे से मिक्स कर दें।
- मिट्टी में खाद को मिक्स करने के बाद उसे बराबर कर लें। अब पानी में बीज को निकालकर लगभग 1-2 इंच गहरा मिट्टी में दबाकर बराबर का लें और एक से दो मग पानी को ज़रूर डालें।
अगर बीज पौधे के रूप में हो

- अगर सेम के बीज को पौधे के रूप में ख़रीदा है तो उसे आप गमले में ही लगा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले मिट्टी में खाद को अच्छे से मिक्स कर दें।
- अब एक हाथ से पौधे को गमले में बीचो-बीच रखें और एक हाथ से चारों तरफ से खाद युक्त मिट्टी को डालें। (पत्तों से भी उगा सकते हैं यह पौधे)
- मिट्टी डालने के बाद एक से दो मग पानी भी ज़रूर डालें।
इसे भी पढ़ें: आप भी आसानी से तोरई का पौधा उगा सकते हैं
बीज लगाने के बाद ऐसे रखें ध्यान

लगभग 10-12 दिन बाद सेम का बीज अंकुरित होने लगता है। जब बीज अंकुरित होने लगे तो आप नियमित समय पर खाद और पानी डालते रहे। खाद के रूप में आप केमिकल नहीं बल्कि जैविक खाद का ही इस्तेमाल करें। जब पौधा कुछ बड़ा हो जाए तो समय-समय पर कीटनाशक स्प्रे का भी छिड़काव करते हैं, क्योंकि मौसमी कीड़े पौधे को कभी भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। लगभग सात-आठ महीने में सेम निलकने लगते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@i.pinimg,thespruce)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।