मानसून में अपने गार्डन में लगाएं ये 3 सब्जियां, होगी अच्छी ग्रोथ

मानसून का मौसम आते ही हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है। इस मौसम में लगभग सभी पेड़ में नए-नए पत्ते और हरी सब्जियों में फल निकलते रहते हैं। इस मौसम में पौधे में अधिक पानी भी डालने की ज़रूरत नहीं होती है और तेज धूप नहीं होने की वजह से पौधे भी हरे-भरे रहते हैं।
ऐसे में अगर आप मानसून के अनुसार अपने गार्डन में नए पौधों का बीज लगाना चाहते हैं और फ्रेश सब्जियां खाना चाहते हैं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस लेख में हम आपको कुछ सब्जियों के बीज को लगाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से मानसून में लगाकर ताजी सब्जियां प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
खीरा का पौधा

खीरा एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल सलाद में भी किया जाता है और अन्य डिश बनाने में भी किया जाता है। हालांकि, कई लोगों को लगता है कि खीरा को उगाना बहुत मुश्किल है, लेकिन ऐसा नहीं है। गार्डन में खीरा का पौधा लगाना बहुत आसान है। इसे आप गमले में या फिर अन्य जगह भी लगा सकते हैं। एक पौधे में कम से कम दर्जन से अधिक फल हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: घर पर करोंदा का पौधा लगाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
टमाटर का पौधा

आज के समय टमाटर एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल लगभग हर भारतीय घरों में होता है। कई लोग इसे सलाद बनाने, चटनी बनाने या अन्य सब्जी में डालने के लिए इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर गार्डन में फ्रेश टमाटर उगाना चाहते हैं तो मानसून के समय आसानी से टमाटर का पौधा लगा सकते हैं। मानसून के समय में पौधे में आपको अधिक पानी भी डालने की जगह नहीं है। इसके लिए उचित मात्र में खाद और सही किस्म का बीज लगाने की ज़रूरत है। (पत्तों से भी उगा सकते हैं यह पौधे)
भिंडी का पौधा

मुझे तो भिंडी की भुजिया बेहद पसंद है। शायद आपको भिंडी की भुजिया ज़रूर पसंद होगा। खैर, अगर आप गार्डन में सब्जी को उगाना चाहते हैं तो भिंडी को भी उगा सकते हैं। मानसून के मौसम में भिंडी का पौधा काफी तेजी से बढ़ता है और आपको अधिक मेहनत भी करने की ज़रूत नहीं है। अगर आप चार से पांच पौधे ही लगा लेते हैं कई किलो भिंडी प्राप्त कर सकते हैं। (पानी में उगाए जा सकते हैं ये प्लांट्स)
इसे भी पढ़ें: सेहतमंद अंजीर का पौधा लगाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
पौधा लगाने के लिए सामग्री

- मिट्टी
- गमला
- बीज
- खाद
- पानी
पौधे लगाने का तरीका
- पौधा लगाने के लिए सबसे पहले आप मिट्टी में खाद को अच्छे से मिक्स लें।
- आप इसमें मिट्टी में आप 50% कोको-पीट और 50% वर्मीकम्पोस्ट (केंचुआ खाद या गोबर) को भी अच्छे से मिक्स कर सकते हैं।
- अब खाद युक्त मिट्टी को गमले में डालकर अच्छे से बराबर कर लें।
- इसके बाद मिट्टी में लगभग 2 इंच बीज को बदकार मिट्टी को बराबर कर लें और ऊपर से पानी डाल दें।
- इसके बाद समय-समय पर खाद, पानी और कीटनाशक स्प्रे का छिड़काव करते रहे।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।