मेहंदी का पौधा आप भी घर पर आसानी से उगा सकते हैं, जानिए कैसे

मेहंदी के पत्ते को भारतीय संस्कृति में हाथों और पैरों पर लगाया जाने वाला एक श्रृंगार माना जाता है। खासकर भारतीय महिलाएं हर पर्व, त्यौहार या किसी शुभ अवसर पर मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। आज के समय में शहर की महिलाएं मेहंदी के पत्ते नहीं बल्कि बाजार में मिलने वाली हिना का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आप गांव या छोटे शहर में देखे तो कई महिलाएं मेहंदी के पत्ते को पीसकर ही हाथों और पैरों में लगाना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी गार्डन में मेहंदी का पौधा उगाना चाहते हैं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। आइए जानते हैं।
मेहंदी का पौधा लगाने के लिए सामग्री
- बीज
- खाद
- गमला
- पानी
- मिट्टी
मेहंदी का बीज कैसा होना चाहिए?

किसी भी पौधे को लगाने से पहले सही बीज का चुनाव करना बहुत ज़रूरी है। मेहंदी का बीज का छोटा पौधा खरीदने के लिए आप किसी बीज भंडार का नर्सरी का रुख कर सकते हैं। बीज भंडार या नर्सरी में अच्छे से किस्म के बीज बहुत आसानी से मिल जाते हैं। (अंजीर का पौधा लगाने के स्टेप्स)
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेहंदी का पौधा आप टहनी से भी लगा सकते हैं। इसके लिए आसपास अगर किसी के घर में मेहंदी का पौधा है 3-4 इंच की एक टहनी तोड़ लीजिए और उसे अच्छे से साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें: मानसून में अपने गार्डन में लगाएं ये 3 सब्जियां, होगी अच्छी ग्रोथ
मेहंदी का बीज लगाने के तरीके

- सबसे पहले जिस मिट्टी को को आप गमला में डालने वाले हैं उसे फोड़कर के दिन के लिए धूप में रख दें।
- अगले दिन मिट्टी में लगभग 50% कोको-पीट और 50% वर्मीकम्पोस्ट (केंचुआ खाद या गोबर) को अच्छे से मिक्स कर दें।
- अब इस मिट्टी को गमले में डालकर बराबर कर लें। (पत्तों से भी उगा सकते हैं यह पौधे)
- अब बीज को लगभग 1-2 इंच गहरा गमले में दबाकर साइड-साइड में मिट्टी डाल दें और एक मग पानी भी डाल दें।
मेहंदी की टहनी लगाने के तरीके

- अगर आप गमले में मेहंदी की टहनी लगाना चाहते हैं तो आप इस साइड में हल्का का काट दें।
- अब कटे हुए हिस्से को मिट्टी के लगभग 2 अंदर दबाकर साइड-साइड में मिट्टी और खाद डालें।
- खाद डालने के बाद एक मग पानी भी ज़रूर डालें।
- लगभग 10-15 दिन बाद टहनी जड़ के रूप से तैयार हो जाती है।
- अब आप चाहें तो जड़ को गमले से निकालकर खुली जगह लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: गमले में आप भी आसानी से तोरई का पौधा उगा सकते हैं, जानिए कैसे
समय-समय केयर ज़रूर करें

पौधे को कोई नुकसान नहीं पहुंचे इसके लिए समय-समय पर खाद और पानी डालते रहे। इसके अलावा समय-समय पर पौधे पर होममेड कीटनाशक स्प्रे का छिड़काव करते रहे। लगभग 7-8 महीने के अंदर पौधा लगभग 4-5 फीट का हो जाएगा और आप पत्तों को आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@shopify,ndiagardening)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।