Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:13 AM IST

गमले में आप भी आसानी से तोरई का पौधा उगा सकते हैं, जानिए कैसे

इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी आसानी से किचन गार्डन में तोरई का पौधा उगा सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Updated:- 2022-07-26, 15:05 IST
image

आजकल लगभग सभी लोग गार्डनिंग करना पसंद करते हैं। ऐसे कई लोग होते हैं जो हरी सब्जियां मार्केट से नहीं बल्कि गार्डन में उगाकर खाना पसंद करते हैं। घर पर उगाई गई हरी सब्जियां फ्रेश भी होती हैं और सेहतमंद भी होती हैं। ऐसे में अगर आप तोरई की सब्जी पसंद करते हैं और गार्डन में ही केमिकल फ्री सब्जी उगाना चाहते हैं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस लेख में हम आपको कुछ गार्डनिंग टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से गमले में तोरई का पौधा उगा सकते हैं। आइए जानते हैं।

तोरई का बीज लगाने के लिए सामग्री 

  • बीज 
  • मिट्टी खाद 
  • गमला 
  • पानी 

बीज का करें सही चुनाव  

how to grow ridge gourd

अगर किसी भी फल या सब्जी का बीज सही नहीं हो तो आप और हम कितना भी मेहनत कर लें कभी भी पौधा नहीं उगाने वाला है। ऐसे में तोरई का पौधा लगाने के सही बीज का चुनाव करना बहुत ज़रूरी है। तोरई का बीज खरीदने के लिए आप इधर-उधर नहीं जाकर आप किसी बीज भंडार का रुख कर सकते हैं, क्योंकि बीज भंडार में अच्छे किस्म के बीज आसानी से मिल जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: अपने घर को इन इंडोर प्लांट्स की मदद से बनाएं खूबसूरत, गर्मियों में भी खूब खिलेंगे

बीज लगाने का तरीका 

how to grow ridge gourd at home

  • सबसे पहले जिस मिट्टी को गमला में डालना है उसे एक बार अच्छे से फोड़कर धूप में रख दें। 
  • अगले दिन बाद मिट्टी में खाद को अच्छे से मिक्स कर दें। 
  • अब गमले में मिट्टी को डालकर ठीक से बराबर कर लें। (मानसून में गार्डन में लगाएं ये 3 सब्जियां)
  • इसके बाद लगभग 2 इंच गहरा बीज को दबाकर ऊपर से पानी को डाल दें। 
  • नोट: मिट्टी में आप लगभग 50% कोको-पीट और 50% वर्मीकम्पोस्ट (केंचुआ खाद या गोबर)  को मिक्स कर सकते हैं।

कीटनाशक स्प्रे का करते रहे छिड़काव 

know how to grow ridge gourd in pot

जब बीज अंकुरित होने लगे तो समय-समय पर कीटनाशक स्प्रे का छिड़काव करते रहे। तोरई के लिए आप होममेड कीटनाशक स्प्रे का ही इस्तेमाल करें, क्योंकि केमिकल युक्त स्प्रे से पौधा मर सकता है। इसके लिए आप नींबू, बेकिंग सोडा, सिरका आदि चीजों की मदद से स्प्रे बना सकते हैं। (अंजीर का पौधा लगाने के स्टेप्स)

 

इसे भी पढ़ें: बीजों के अलावा पत्तों से भी उगा सकते हैं यह पौधे, जानिए

गमले के साइड से लकड़ी लगाएं 

ridge gourd plant in pot

जी हां, जब पौधा बड़ा होने लगे तो गमले के साइड-साइड में मिट्टी में लकड़ी लगा दीजिए ताकि पौधा अपनी जड़ अच्छे से फैला सकें। लकड़ी लगाने के बाद साइड-साइड से रस्सी भी बांध सकते हैं ताकि फल नीचे न गिरे। आपको बता दें कि जब भी कोई ऐसी सब्जी गमले में लगता है वो रस्सी ज़रूर बंधता है। लगभग पांच से साथ महीने के अंदर पौधे से सब्जियां निकलने लगती हैं। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@hzcdn.com,myecobin)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।