गार्डन में कटिंग की सहायता से लगाएं बेला प्लांट, जानिए स्टेप बाय स्टेप

गर्मियों में कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें समर में लगाना अच्छा माना जाता है जैसे- बेला यानि मोगरे का पौधा। क्योंकि इस मौसम में मोगरे यानि बेला की बहुत सारी पैदावार होती है क्योंकि ये खूबसूरत पेड़ है मोगरे का पेड़ जिस पर ढेरों फूल खिलते हैं और इसकी खुशबू यकीनन बहुत अच्छी होती है। इसलिए लोगों को इसे घर में लगाना बहुत अच्छा लगता है। अगर आप भी इसे घर में लगाना चाहते हैं तो आपको बता दें कि आप इस पौधों को बीज के अलावा कटिंग की सहायता से भी लगा सकते हैं।
जी हां, बेला प्लांट को लगाना न सिर्फ आसान है बल्कि इसकी देखभाल भी करना मुश्किल काम नहीं है। बता दें कि इसे अरबी जैस्मीन भी कहा जाता है और यह फिलीपींस का राष्ट्रीय फूल भी है। इसके अलावा, यह एक सदाबहार फूल है, जो पोट में भी 5 फिट तक बढ़ता है। आइए जानते हैं घर पर बेला का पौधा लगाने का सही तरीका क्या है।
इसे ज़रूर पढ़ें- घर पर गमले में इस तरह लगाएं जैस्मिन का पौधा, ऐसे रखें उसका ख्याल
पौधा लगाने के लिए आवश्यक सामग्री-
आपको बेला का पौधा लगाने के लिए कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी, लेकिन क्या आप जानते हैं।
- गमला
- मिट्टी
- बेला प्लांट की कटिंग
- खाद
- पानी
जानें पौधा लगाने का तरीका-
- बेला का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले आप 10 इंच गहरा या इससे बड़े आकार का अपनी इच्छानुसार गमला लें।
- इस गमले को अच्छी तरह से धो लें और सुखाने के लिए रख दें। अब आप मिट्टी तैयार करें इसके लिए बराबर मात्रा में कोको-पीट और वर्मीकम्पोस्ट (केंचुआ खाद या गोबर) लें और दोनों को अच्छी तरह से मिला लें।
- आप बेला पौधा लगाने के लिए गमले में मिट्टी को डाल दें। जब मिट्टी को आप गमले में डाल दें, तो आप इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- इसके बाद इसमें बेला की कटिंग को लगा दें। कटिंग के अलावा आप बीज भी लगा सकती है। (पत्तों से भी उगा सकते हैं यह पौधे)
- पौधे की कटिंग लगाने के बाद आप पौधे में पानी डाल दें। आप उचित मात्रा में पौधे में अच्छी तरह से पानी डालें। क्योंकि शुरुआत में मिट्टी सुखी होती है।
- अब आपका पौधा पूरी तरह से तैयार है। अगर आपको पौधे की कटिंग नहीं मिल रही है, तो आप नर्सरी से भी पौधा खरीदकर ला सकते हैं।
किन बातों का रखें ध्यान
- आप बेला पौधे में रोजाना नियमित रूप से पानी डालें।
- ध्यान रहे कि गमले पर सीधी धूप पड़े क्योंकि इस पौधे को धूप की जरूरत होती है।
- गमले में लगे कटिंग या बीज को आप लगभग 10 दिन के बाद चेक कर सकते हैं। (अपने इंडोर प्लांट्स का ऐसे रखें ध्यान)
- इस गमले की थोड़ी ग्रोथ लगभग 20 से 25 दिनों के बाद होना शुरू होगी और लगभग 90 दिन के बाद उसमें फूल आने लग जाते हैं।
- इसके पौधे को अगर आपको जमीन में रोपना हो, तो इसके लिए 15 सेंटीमीटर ऊंचे और दो फीट चौड़ी मेड़ बनाकर ही लगाएं।
- पौधे को रोपने के समय फास्फोरस, नाइट्रोजन और पोटाश को मिट्टी में गोबर की खाद के साथ इस्तेमाल करें।
इसे ज़रूर पढ़ें- मोगरे के पेड़ में आएंगे ढेरों फूल बस करें ये 6 काम
इन सभी टिप्स की सहायता से आप आसानी से घर में बेला का पौधा लगा सकते हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।