टिंडे के बीज से भी आसानी से पौधा उगा सकते हैं आप, जानिए कैसे

गार्डनिंग करना आजकल है हर कोई पसंद करता है। कई लोग हर दिन गार्डन को लगभग 20-25 मिनट समय देते हैं ताकि फ्रेश सब्जी उगा सकें। किचन गार्डन में कई लोग भिंडी की सब्जी, खीरा, टमाटर, हरी मिर्च या फिर लहसुन-अदरक आदि का पौधा उगाते रहते हैं।
ऐसे में अगर आपको भी टिंडे की सब्जी पसंद हैं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए, क्योंकि इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन गार्डननिंग टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से बीज से टिंडे का पौधा उगा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
टिंडे का पौधा लगाने के लिए सामग्री
- बीज
- खाद
- मिट्टी
- गमला (ऑप्शनल)
- पानी
बीज का करें सही चुनाव

यह हम सभी जानते हैं कि फल और सब्जी को लगाने के लिए अच्छे किस्म का बीच सेलेक्ट करना बहुत ज़रूरी है। अगर बीज सही नहीं हो तो कितना भी मेहनत कर लें कभी भी पौधा सही से नहीं उगेगा।
अगर आप टिंडे का पौधा लगाना चाहते हैं तो बीज खरीदने के लिए आप बीज भंडार का रुख कर सकते हैं। बीज भंडार में अच्छे किस्म के अच्छे-अच्छे बीज मिल जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: सेहतमंद अंजीर का पौधा लगाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
बीज लगाने का तरीका

- टिंडे का बीज लगाने से पहले आपको कुछ बातों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। इसके लिए एक दिन पहले टिंडे के बीच को पानी में डुबोकर रख दें। इससे टिंडे का बीज जल्दी से अंकुरित होता है।
- इधर जिस मिट्टी में बीज को लगाना है उसे एक दिन के लिए धूप में रख दें। अगले दिन इस मिट्टी में 1-2 मग खाद को डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। टिंडे पौधे के लिए नेचुरल खाद का ही इस्तेमाल करें क्योंकि, इससे पौधे की ग्रोथ अच्छी होती है। (पत्तों से भी उगा सकते हैं यह पौधे)
- मिट्टी तैयार करने के बाद 1-2 नीच मिट्टी के अंदर बीच को दबाकर ऊपर से मिट्टी को डाल दें। मिट्टी बराबर करने के बाद ऊपर से एक से दो मग पानी को ज़रूर डालें।
बीज अंकुरित होने से पहले करें ये काम

- जब तक टिंडे का बीज अंकुरित नहो होता है तब तक आपको कुछ चीजों पर बातों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। जैसे-
- बीज अंकुरित होने से पहले बीज को तेज धूप में दूर रखें। इसके लिए बीज को किसी घास से ढककर रखें।
- जब तक बीज अंकुरित नहीं होता है तब तक पानी का छिड़काव करते हैं।
- पानी के अलावा नियमित टाइम पर कीटनाशक स्प्रे का भी छिड़काव करते रहे।
इसे भी पढ़ें: अपने घर को इन इंडोर प्लांट्स की मदद से बनाएं खूबसूरत, गर्मियों में भी खूब खिलेंगे
पौधा बड़ा होने पर करें ये काम

टिंडे का पौधा जब बड़ा होता है तो उसकी जड़े काफी फैलाती है। ऐसे में पौधे के आसपास तीन से चार लकड़ी लगा दें। लकड़ी लगाने के बाद रस्सी में बांध दें ताकि टिंडे का पौधा आसानी से फ़ैल सकें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@simfedretail,hespruce)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।