पेट की समस्या को दूर करने वाला यह पौधा घर पर गमले में लगाएं

किचन गार्डन में ऐसे कई पौधे होते हैं जिनके फल-फूल या पत्ते सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं। जैसे- तुलसी का पौधा, एलोवेरा का पौधा, लेमन ग्रास, पुदीना का पौधा आदि कई पौधे शामिल हैं। कई बार आयुर्वेदिक एक्सपर्ट भी इन पौधे के फल-फूल या पत्तों को सेवन करने की सलाह देते हैं।
एक ऐसा ही पौधा है जिसके बारे में कहा जाता है कि इसके सेवन से पेट की कई बीमारी आसानी से दूर हो सकती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं 'अजवाइन पौधा' के बारे में।
इस आर्टिकल में हम आपको कुछ गार्डनिंग टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से गमले में अजवाइन का पौधा उगा सकते हैं। आइए जानते हैं।
अजवाइन का पौधा लगाने के लिए सामग्री
- बीज
- खाद
- गमला (मिट्टी का)
- पानी
सही बीज का करें चुनाव

किसी भी फल-सब्जी या फिर औषधीय पौधा को गमले में लगाने के लिए बीज का सही चुनाव करना बहुत ज़रूरी है। अगर बीज सही नहीं तो आप और हम कितना भी मेहनत कर लें पौधा कभी भी सही से नहीं उगेगा। ऐसे में अजवाइन का पौधा लगाने के लिए सही बीज या पौधा का चुनाव करना बहुत ज़रूरी है।
अजवाइन का बीज या फिर पौधा खरीदने के लिए आप किसी बीज भंडार या फिर किसी नर्सरी जा सकते हैं। इन दोनों ही स्थानों पर अच्छे किस्म के बीच या पौधा आसानी से मिल जाता है। (कृष्ण कमल का पौधा कैसे उगाएं?)
इसे भी पढ़ें: पतझड़ मौसम में इन खादों का करें इस्तेमाल, फल-फूलों से भरा रहेगा पौधा
अजवाइन का पौधा लगाने से पहले करें ये काम

- अगर आप चाहते हैं कि अजवाइन का पौधा अच्छी ग्रोथ करें तो फिर पौधा लगाने से पहले कुछ बातों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। जैसे-
- जिस मिट्टी को आप गमले में डालने वाले हैं उसे फोड़कर एक दिन के लिए तेज धूप में रख दें। इससे मिट्टी में मौजूद कीड़े या जंगली घास मर जाते हैं या भाग जाते हैं।
- अगले दिन मिट्टी में एक से दो कप खाद को डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
- नोट-खाद के रूप में आप वर्मीकम्पोस्ट (केंचुआ खाद या गोबर) या फिर अन्य जैविक खाद का ही इस्तेमाल करें। केमिकल खाद के इस्तेमाल से पौधा कभी भी मर सकता है।
- अब खाद युक्त मिट्टी को गमले में डालकर अच्छे से बराबर कर लें। मिट्टी बराबर करने के बाद 1-2 इंच गहरा मिट्टी में बीज को दबाकर ऊपर से मिट्टी डाल दें। मिट्टी डालने के बाद 1-2 माप पानी ज़रूर डालें।
- नोट: अगर अजवाइन का बीज पौधे के रूप में है तो पौधे को गमले में बीचो-बीज डालें और साइड से मिट्टी को डालकर बराबर कर लें। मिट्टी बराबर करने के बाद पानी को ज़रूर डालें।
इसे भी पढ़ें: इन पेड़ों की रहस्यमयी कहानियां सुनकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे
अजवाइन का पौधा लगाने के बाद इन बातों का रखें ध्यान

जिस तरह अजवाइन का पौधा लगाने से पहले आपको कुछ बातों पर ध्यान देने की ज़रूरत है ठीक उसी तरह बीज लगाने के बाद भी आपको ध्यान देने की ज़रूरत है। जैसे-
- जब तक बीज 3-4 इंच बड़ा नहीं होता है तब तक बीज/पौधा को तेज धूप से दूर रखें।
- अजवाइन के पौधे को किसी भी कीड़े या फिर मौसमी कीड़े से दूर रखने के लिए कीटनाशक स्प्रे का छिड़काव करना बहुत ज़रूरी है। इसके लिए नेचुरल कीटनाशक स्प्रे का ही इस्तेमाल करें।
- कीटनाशक स्प्रे का छिड़काव करने के अलावा समय-समय पर पौधे में जैविक खाद और पानी भी ज़रूर डालें।
- लगभग 4-5 महीने के बाद पौधे में फल और फूल निकलने लगते हैं जिसे आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
नोट: अजवाइन को पेट की समस्या को दूर करने से पहले किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से ज़रूर सलाह लीजिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@imimg.com,thespruce)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।