पतझड़ मौसम में इन खादों का करें इस्तेमाल, फल-फूलों से भरा रहेगा पौधा

पतझड़ का मौसम एक ऐसा समय होता है जिसमें पौधों की ठीक से केयर नहीं की जाए तो पौधे कभी भी ख़राब हो सकते हैं। पतझड़ के मौसम में पौधे को भरपूर पानी के साथ-साथ सही खाद का मिलना भी बहुत ज़रूरी होता है। पौधों की ग्रोथ के लिए यह ज़रूरी है कि उन्हें न्यूट्रिएंट्स दिए जाएं।
ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि पतझड़ के मौसम में फल और सब्जियों के पौधों की ग्रोथ अच्छी हो तो फिर पौधों के लिए सही फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करना बहुत ज़रूरी है।
पतझड़ के मौसम में क्यों होती है खाद की ज़रूरत?

पतझड़ के मौसम के बाद सर्दियों का मौसम आता है लेकिन, पतझड़ में अगर नियमित और उचित मात्रा में खाद नहीं डालते हैं तो पेड़ सूखने और पत्ते गिरने लगते हैं। इसी वजह से इस मौसम में पौधों को अधिक न्यूट्रिएंट्स की जरूरत पड़ती है।
इस मौसम में खासकर फल और सब्जियों के पौधे बहुत जल्दी ख़राब हो जाते हैं। पत्तों के अलावा पौधों में आए फूल भी झड़ने लगते हैं और आगे फल नहीं बन पाता।
इसे भी पढ़ें: शुगर को कंट्रोल करने वाला यह पौधा आप भी घर में ऐसे लगाएं
पतझड़ के मौसम के लिए सबसे अच्छा फर्टिलाइजर कौन सा है?

फल और सब्जियों के पौधों में केमिकल खाद से अच्छा गोबर की खाद का मिक्सचर या फिर वर्मीकम्पोस्ट बेस्ट माना जाता है। जिस तरह अन्य सीजन में टमाटर का पौधा, मिर्ची का पौधा या फिर नींबू के पौधे में जैविक खाद का इस्तेमाल करना सही माना जाता है ठीक उसी तरह पतझड़ में वर्मीकम्पोस्ट खाद।
ऐसे करें खाद का इस्तेमाल

अभी तक को आपको मालूम चल चुका होगा कि पतझड़ के मौसम में कौन सी खाद का इस्तेमाल करना चाहिए। अब इस्तेमाल के बारे में भी जन लेते हैं।
- सबसे पहले पौधे के अलावा गमले में उगे खरपतवार को हटा दें। इससे भी पौधे को नुकसान पहुंचता है। (पौधे के झड़े हुए पत्तों से बनाएं नेचुरल खाद)
- इसके बाद पौधे की मिट्टी के ऊपरी हिस्सों को लूज कर लीजिए यानी थोड़ा सा खोदना होगा। ध्यान रखें की मिट्टी खोदने वक्त जड़ को कोई नुकसान न हो।
- इसके बाद बराबर मात्रा में गोबर की खाद और वर्मीकम्पोस्ट को मिट्टी पौधे की मिट्टी में अच्छे से मिल दें।
- खाद मिक्स करने के बाद मिट्टी को बराबर कर लें और 1-2 मग पानी ज़रूर डालें।
इसे भी पढ़ें: इन पेड़ों की रहस्यमयी कहानियां सुनकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे
इन बातों का भी रखें ध्यान

- पतझड़ के मौसम में फर्टिलाइजर को यूज करने के लिए आपको 15-20 दिनों का अंतर देना होगा।
- पौधे में खाद डालने के अलावा समय-समय पर पानी डालना भी बहुत ज़रूरी है।
- पौधों के पत्तों पर कीटनाशक स्प्रे का छिड़काव करते रहें क्योंकि, कई बाद कीड़े लगने की वजह से भी पत्ते झाड़ जाते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@maxresdefault,gardeningtips)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।