Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:30 PM IST

कूलर के पानी में नहीं होंगे मच्छर, करें ये घरेलू उपाय

गर्मियों में सबसे ज्यादा कूलर के पानी में मच्छर पनपने लगते हैं। ऐसे में आपको अपने कूलर की सफाई अच्छे से करनी चाहिए। 
Updated:- 2022-04-14, 12:02 IST
image

गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग अपने घरों में कूलर और एयर कंडीशनर लगवाते हैं। लेकिन जिन लोगों के घर में कूलर होते हैं, उन्हें कई चीजों का बेहद ध्यान रखना चाहिए। खासतौर पर कूलर के पानी में पनपने वाले मच्छर। गर्मियों के दौरान कूलर के पानी में मच्छर होने लगते हैं। जिससे कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। खासतौर पर डेंगू होने का खतरा सबसे ज्यादा बना रहता है। ऐसे में अक्सर लोगों को यह परेशानी होती है कि वह ऐसा क्या करें, जिससे कूलर के पानी में मच्छर न हो। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल में उन घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे जिनसे आपके कूलर में मच्छर पैदा नहीं होंगे। तो चलिए जानेते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में।

मिट्टी के तेल से मिलेगा फायदा

kerosene oil

अगर आपके भी कूलर के पानी में मच्छर होते हैं तो आपको इसके लिए मिट्टी के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। मच्छरों को मारने या उन्हें कूलर के पानी में पनपने से रोकने के लिए केमिकल काम आएगा। इसलिए आप मिट्टी के तेल का उपयोग कर सकती हैं। मिट्टी के तेल में केमिकल होता है, जिससे मच्छर मर जाएंगे। बस कूलर में दो-तीन ढक्कन मिट्टी का तेल डाल लें। मिट्टी के तेल से मच्छर के लार्वा सांस नहीं ले पाएंगे। जिससे उनका दम घुट जाएगा और वह मर जाएंगे। आपको मिट्टी का तेल किसी भी राशन की दुकान पर मिल जाएगा। मच्छरों से बचने के लिए हफ्ते में करीब 2 बार कूलर के पानी में मिट्टी का तेल जरूर डालें। 

एसेंशियल ऑयल का करें इस्तेमाल

मच्छरों को मारने के लिए एसेंशियल ऑयल भी काम करेगा। लेकिन इसके लिए आपको नीलगिरी या लेमनग्रास एसेंशियल ऑयल ही चाहिए होगा। बस एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें कूलर के पानी में डालें। इससे सारे मच्छर मर जाएंगे। हफ्ते में एक बार यह घरेलू उपाय जरूर करें।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ सिरके और नींबू की मदद से की जा सकती है कूलर की पूरी सफाई, जानें कैसे

व्हाइट विनेगर आएगा काम

white vinegar ()

जिस तरह से विनेगर का इस्तेमाल साफ-सफाई के लिए किया जाता है। उसी तरह आप इसकी मदद से कूलर के पानी में मच्छर पैदा होने से रोक सकती हैं। व्हाइट विनेगर में पाई जाने वाली केमिकल प्रॉपर्टी के कारण, आप इसका इस्तेमाल मच्छरों को मारने के लिए कर सकती हैं। इसके लिए आपको पानी के साथ व्हाइट विनेगर मिलाना होगा। इस मिश्रण को कूलर के पानी में डालें। इससे सारे मच्छर मर जाएंगे। हफ्ते  में कम से कम एक बार व्हाइट विनेगर को कूलर के पानी में जरूर डालें। अगर आपके पास व्हाइट विनेगर नहीं है तो आप एप्पल साइडर विनेगर का भी उपयोग कर सकती हैं।  (एसी या कूलर खरीदने के टिप्स)

 इसे भी पढ़ें: अगर खरीदना है कूलर तो ध्यान रखें ये 10 बातें

नीम के पत्ते

जिस तरह नीम के पत्ते सेहत से लेकर कई बीमारियों के लिए रामबाण माने जाते हैं। उसी तरह आप इसका उपयोग कूलर के पानी में पैदा होने वाले मच्छरों को मारने के लिए भी कर सकती हैं। बस इसके लिए आपको नीम के पत्ते की एक टहनी चाहिए। होगी। टहनी से सभी पत्ते तोड़कर कूलर में डाल दें। नीम के पत्ते की कड़वाहट से सभी मच्छर मर जाएंगे। हफ्ते में एक बार ऐसा जरूर करें। (नीम के पत्ते के फायदे जानें)

फिनाइल डालें

phenyl

जैसा कि हम सभी घर की सफाई करने के लिए फिनाइल का इस्तेमाल करते हैं। उसी तरह आप कूलर के पानी में होने वाले मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए फिनाइलल का उपयोग भी कर सकती हैं। बस फिनाइल के 2-3 ढक्कन कूलर में डालें। हफ्ते में दो बार कूलर के पानी में फिनाइल डालें। इससे कूलर में पनपने वाले मच्छर मर जाएंगे। 

इन बातों का रखें ध्यान

  • आपको कूलर के पानी को नियमित रूप से बदलना चाहिए।
  • अगर आप कूलर को केवल दो दिन के लिए भी इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो कूलर से पानी निकाल लें। 
  • 2 हफ्ते में एक बार कूलर की सफाई जरूर करें। इससे कूलर में मच्छर नहीं होंगे। 
  • कूलर की घास का भी खास ध्यान रखें। गंदी घास पर भी मच्छर पनप सकते हैं। 

 

 

तो इस घरेलू उपाय से आप कूलर में पनपने वाले मच्छरों को मार सकती हैं। आपको हमारी स्टोरी कैसी लगी। हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik & Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।