घर में भुनगे होना मानसून की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। छोटे-छोटे फ्रूट फ्लाइज घर को न सिर्फ गंदा करते हैं बल्कि हमेशा खाने के सामान के आस-पास ही जाते हैं जिससे हाईजीन की समस्याएं भी बढ़ती हैं। भुनगे आंखों के सामने भी आते हैं और ये काफी इरिटेटिंग कीड़े साबित हो सकते हैं।
फ्रूट फ्लाइज जितनी आसानी से फलों और खाने के आस-पास भिनभिनाने लगते हैं उन्हें उतनी ही मुश्किल से हटाया जाता है। घर की क्लींजिंग बहुत जरूरी हो जाती है क्योंकि इनके जरिए खाना खराब होनी की समस्या भी बढ़ जाती है।
ऐसे में अगर आपके घर की भी यही समस्या है तो कुछ छोटे-छोटे टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं।
फ्रूट फ्लाइज उस जगह पनपती हैं जहां खाना फरमेंट हो रहा हो। कुल मिलाकर जहां भी सड़ता हुआ खाना होता है वहां पर ये फ्रूट फ्लाइज ज्यादा होती हैं। ये अन्य ऑर्गेनिक मटेरियल्स जैसे पौधों की मिट्टी, सिंक में मौजूद गंदगी, कचरे की पॉलीथीन, खाली बॉटल और कैन आदि जगहों में ये पनपती हैं तो आपके लिए सबसे पहले आपको इन जगहों को साफ करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- आपके घर में सबसे ज्यादा गंदी होती हैं ये 5 जगहें, इनकी सफाई है बहुत जरूरी
फ्रूट फ्लाइज को कम करने का सबसे बड़ा कारण गलत तरीके से स्टोर किया हुआ खाना और सड़ते फल होता है और आपको इस समस्या को सबसे पहले सही करना है। खाने को हमेशा ढक कर ही स्टोर करें और फलों को सड़ने न दें। फ्रूट फ्लाइज दिन में 500 से अधिक अंडे दे सकती है और अगर ये आपने घर में आने लगी तो समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाएगी।
यह विडियो भी देखें
आपको घर पर ही फ्लाई ट्रैप भी बनाना है। इसके लिए आपको ये सामग्री चाहिए होगी-
इसे जरूर पढ़ें- घर में आती है बहुत ज्यादा धूल तो ये 5 हैक्स करेंगे सफाई में मदद
कई लोगों की ये आदत होती है कि वो कचरा तो फेंक देते हैं, लेकिन डस्टबिन की सफाई नहीं करते हैं। ये न सिर्फ फ्रूट फ्लाइज बल्कि अन्य कई कीड़ों का ब्रीडिंग ग्राउंड हो सकता है। ऐसे में आपको डस्टबिन ध्यान से साफ करनी चाहिए और इसे कम से कम हफ्ते में एक बार साबुन से धोना चाहिए।
फ्रूट फ्लाइज ज्यादा मीठे फलों के आस-पास ज्यादा आती हैं और ऐसे में आपको इन फलों को जाली से ढक कर रखना चाहिए। आप अपने घर में जितनी सफाई रखेंगे उतना अच्छा होगा। अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।