Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:51 AM IST

चमगादड़ को घर से दूर रखने और उन्हें भगाने के लिए आप भी अपनाएं ये तरीके

चमगादड़ को घर से दूर रखने और चंद मिनटों में भगाने के लिए आप भी इन टिप्स का सहारा ले सकती है, तो आइए जानते हैं।
Updated:- 2021-09-14, 18:16 IST
image

घर में चमगादड़ का घर बनाना है समय-समय पर दिखाई देना कोई नई बात नहीं है। दिन में तो कम लेकिन, शाम होते ही घर के किसी कोने में आपको चमगादड़ ज़रूर दिखाई देते होंगे। कुछ जगह इसे अच्छा माना जाता है तो अधिकतर जगहों पर इसे घर में आना और होना अशुभ ही माना जाता है। कई लोगों का यह भी कहना है कि घर के अंदर होने और आने पर दुर्घटना होने का भी डर रहता है। खासकर, केरल में जब से चमगादड़ से फैलने वाला निपाह वायरस की खबरे सामने आई है, तब से लोग कुछ अधिक ही डरे हुए हैं। ऐसे में अगर आपके भी घर में बार-बार चमगादड़ दिखाई दे रहे हैं, तो उन्हें भगाने के लिए आप इन टिप्स का सहारा ले सकती हैं, तो आइए जानते हैं।

दालचीनी पाउडर 

how to get rid of bats at home inside

जी हां, आपके किचन में मौजूद दालचीनी पाउडर घर से चमगादड़ को भगाने और दूर रखने के लिए एक बेहतरीन घरेलू ऊपर है। इसकी मदद से आप चंद मिनटों में आसानी से चमगादड़ को भगा सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आप चार से पांच कप पानी में एक से दो चम्मच दालचीनी पाउडर को डालकर एक घोल तैयार कर लीजिए। अब इसे छनाकर स्प्रे बोतल में भर लें और घर के कोने में और जिस जगह अधिक चमगादड़ बैठते हैं उस जगह स्प्रे का छिड़काव कर दीजिए। इससे कभी भी चमगादड़ घर के अंदर नहीं आएंगे।

इसे भी पढ़ें: घर में डस्टिंग के दौरान आपका समय बचाएंगे ये 5 हैक्स

नेप्थलीन बॉल्स

how to get rid of bats at home inside

नेप्थलीन स्प्रे या फिर नेप्थलीन बॉल्स भी घर के किसी भी हिस्से में मौजूद चमगादड़ को भगाने और दूर रखने के लिए एक बेस्ट घरेलू उपाय हो सकता है। इसकी तेज महक के चलते चमगादड़ कभी भी घर के अंदर या किसी अन्य जगह नहीं बैठते हैं। इसके लिए नेप्थलीन बॉल्स को अच्छे से क्रश करके पानी में डालकर एक घोल तैयार कर लीजिए। अब इस घोल का छिड़काव उन जगहों पर करें जिस जगह सबसे अधिक चमगादड़ बैठते हैं। इससे कभी भी चमगादड़ घर के आसपास भी नहीं भटकेंगे।

 

एयरोसोल स्प्रे

how to get rid of bats at home inside

एयरोसोल स्प्रे की मदद से भी आप चमगादड़ को भगाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इसकी तेज महक के चलते चमगादड़ कभी भी घर के अंदर दाखिल नहीं होते हैं। इसके लिए आप उन जगहों पर स्प्रे करें, जिस जगह सबसे अधिक चमगादड़ दिखाई दें। इसके अलवा आप नीम स्प्रे या फिर पुदीना स्प्रे का भी छिड़काव कर सकती हैं। नीम के तेल के साथ समय-समय पर जेट पानी का भी स्प्रे करती रहे। इससे भी चमगादड़ तुरंत भाग जाते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: घर में आसानी से लगाएं मोरिंगा, जानिए आसान विधि

मिरर का करें इस्तेमाल 

how to get rid of bats at home inside

जी हां, मिरर की मदद से भी आप आसानी से चमगादड़ को भगा सकती हैं। शायद आपको मालूम हो, अगर नहीं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मिरर में अपनी परछाई देखकर भाग जाते हैं। एक तरह से अपनी ही परछाई देखकर डर जाते हैं, वो फिर उस जगह कभी भी नहीं बैठते हैं। ऐसे में आप उन जगहों पर छोटी-छोटी आइना को रख दें जिन जगहों पर सबसे अधिक  चमगादड़ बैठते या दिखाई देते हैं। इसके अलावा आप इन जगहों पर एल्युमिनियम फॉयल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। (कार के अंदर होने वाली चीटियों से पाएं छुटकारा)

Image Credit:(@i.pinimg.com,production.bobvila.com)

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।