Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:18 PM IST

बच्चों का रूम डेकोरेट करते समय रखें इन बातों का ख़ास ख्याल

अगर आप अपने बच्चों का रूम इंटीरियर कराने जा रही हैं, तो हमारे ये टिप्स अपनाकर आप उनके रूम को और भी अट्रैक्टिव बन सकती हैं।
Updated:- 2020-01-22, 18:04 IST
image

हमारी ज़िन्दगी का सबसे  खूबसूरत अहसास होता है, मां बनना और मां बनने  के साथ ही शुरू होता है जिम्मेदारियों का सिलसिला। अपने बच्चों के खाने-पीने से लेकर कपड़ों तक आप  उनकी हर एक चीज़ का ध्यान रखती हैं।  और जब बात आती है,आपके लाडलों के रूम डेकोरेशन की तो शायद आप उसमे भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगी। 

जब भी आप अपने किड्स का रूम डेकोरेट करें तो ध्यान रखे कि उनके रूम फर्नीचर और उनकी अलमारी की ऊंचाई उनके हाइट के अकॉर्डिंग हो ताकि वो अपने समान खुद ही अरेंज कर सके और हर काम में आपकी डिपेंडेंसी न हो।  

बच्चे अपने रूम में केवल सोते ही नहीं हैं, इसके अलावा काफी सारा टाइम वो अपने रूम में स्पेंड करते हैं तो अपने बच्चे की उम्र का ध्यान रखते हुए उनके रूम में एक्टिविटी रिलेटेड एरिया भी बनाये जहां बैठकर बच्चे आराम से अपनी आर्ट-क्राफ्ट टाइप एक्टिविटीज कर सके।

kids room decor first

बच्चों की कमरों की दीवारों को वॉलपेपर से कवर करें। अगर बच्चे खेल-खेल में अपने रूम की वॉल को गन्दा कर दे तो, आप वॉलपेपर की उस स्ट्रिप को चेंज कर सकती हैं और वॉलपेपर पेंट के कंपरिसन में काफी किफायती भी होता है, जिसको बच्चों की बढ़ती उम्र के साथ बदला जा सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें- बच्चों के कमरे में रखें Bunk Bed, बदल जाएगा पूरा लुक

kids room decor second

रूम डेकोरेशन के लिए सबसे जरूरी होता है रूम का कलर। आप जब भी रूम रेनोवेशन प्लान करें तो कलर थीम का ख़ास ख्याल रखे। बच्चों की पसंद के कलर चुने इसके अलावा हो सके तो वास्तु का सहारा लेकर कलर थीम चुने ताकि आपके बच्चे में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहे।

 

kids room decor third

बच्चों के कमरे का बेड चुनते समय ध्यान रखे कि वो ज्यादा ऊंचा न हो। अगर आपके दो बच्चे हैं तो दो बेड की बजाय एक ही बेड रूम में सेट करें या डबल स्टोरी बेड भी ले सकते हैं ताकि रूम में कुछ स्पेस खाली रहे। बच्चों के सामान को ध्यान में रखते हुए बेड स्टोरेज वाला ही लें। 

 

kids room decor fourth

स्टडी टेबल भी फर्नीचर का हिस्सा होती है इसलिए स्टडी टेबल बच्चों की हाइट के अकॉर्डिंग हो और इसको कहीं भी  परमानेंट फिक्स न करें ताकि जरूरत अनुसार बच्चे उसकी डायरेक्शन चेंज कर सके।  साथ ही कुर्सी ऐसी होनी चाहिए जो बच्चों के लिए कम्फर्टेबले हो और उनकी सिटींग पोजीशन का पोस्चर एकदम ठीक रहे ताकि बच्चे कई घंटो की स्टडी आराम से कर सके।

इसे जरूर पढ़ें- बच्चों के लिए 3 तरह के आसान टिफिन रेसिपीज

kids room decor fifth

बच्चों का कमरा उनकी ज़िंदगी का अहम् हिस्सा होता है और आप हमारे दिए गए टिप्स को अपनाकर उनके रूम को परफेक्ट इंटीरियर दे सकते हैं जो उनके विचारों को और पर्सनलिटी दोनों पर अच्छा असर डालेगा।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।