Table Decoration: घर के टेबल को बनाना चाहती हैं खूबसूरत? इन टिप्स की लें मदद

table decoration ideas: घर के टेबल को आप कुछ आसान टिप्स की मदद से दोगुना खूबसूरत बना सकते हैं। इससे आपके पूरे घर की लुक में चार चांद लग जाएंगे।   
Updated:- 2023-10-23, 18:34 IST
image

table decoration ideas: हम सभी के घर में टेबल होते हैं। हालांकि टेबल को लोग बहुत कम इस्तेमाल करते हैं। यही कारण है कि बहुत बार टेबल लाख कोशिशों के बाद भी अच्छा नहीं लगता है। इसी को देखते हुए हम आपके लिए कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप अपने टेबल को खूबसूरत बना पाएंगे।  

टेबल कवर लगाएगा चारचांद 

table decoration ideas

टेबल को खास लुक देने के लिए आप टेबल कवर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे टेबल पर लगे निशान भी नहीं दिखते और वो अच्छा भी दिखता है। दरअसल सोफ के साइड में अगर टेबल रखा हो तो आप उसपर सोफे के रंग का ही कवर चढ़ा दें। ऐसा करने से टेबल पहले से बहुत अच्छा दिखता है। 

इसे भी पढ़ेंः बच्चों से लेकर बड़ों तक के काम आएंगी ये बेड टेबल, ऑनलाइन करें शॉपिंग

टेबल पर बॉक्स रख कर सजाएं

अगर आपके घर गेस्ट आ रहे हैं, तो आप ड्राई फ्रट्स को एक रॉयल लुक वाले बॉक्स में डालकर टेबल पर रख सकते हैं। इससे आपको गेस्ट के सामने बार-बार बॉक्स लाकर भी नहीं रखना होगा और टेबल भी अच्छा दिखेगा। 

टेबल पर रखें फ्लावर पॉट 

आप अपने टेबल को फ्लावर पॉट  की मदद से भी सजा सकते हैं। फ्लावर काफी फ्रेश होते हैं। ऐसे में आपको भी टेबल पर रखें फूलों से पॉजिटिविटी मिलेगी। 

स्टडी टेबल को कैसे खाल लुक दें

how to decorate study table

इन टिप्स के अलावा अगर आप अपने स्टडी टेबल को सजाना चाहते हैं, तो आप फोटो फ्रेम की मदद ले सकते हैं। फोटो फ्रेम में कोट्स लगाएं और मैप आदि लगाकर खाल लुक दें। 

इसे भी पढ़ेंः छोटे घर के लिए खरीदनी है डाइनिंग टेबल तो पहले इन डिजाइन्स से लें आईडिया

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik      

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।