टॉयलेट सीट पर लगे यूरीन के दाग को इस तरह चुटकियों में करें साफ

घर के साथ-साथ टॉयलेट की सफाई भी करनी जरूरी होती है। गंदे टॉयलेट पर बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे कई तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं। अक्सर यह देखा गया है कि टॉयलेट पर कई तरह के दाग लग जाते हैं। टॉयलेट सीट पर यूरीन का दाग लगना आम बात है, लेकिन समय रहते ही अगर इसकी सफाई नहीं की गई तो दाग जिद्दी हो जाते हैं। जिसके कारण दाग को हटाना मुश्किल हो जाता है।
अगर आपके टॉयलेट सीट पर भी यूरीन का दाग लग गया है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है,क्योंकि आज हम आपको इसे साफ करने का आसान तरीका बताएंगे। बस इसके लिए आपको कुछ चीजों की आवश्यकता होगी। दाग को हटाने के लिए घरेलू उपाय हमेशा कारगर होते हैं। इसलिए आज हम आपको वह उपाय बताएंगे जिसे आजमा कर आप चुटकियों में दाग की समस्या से छुटकारा पा लेंगी। क्या आप जानना चाहती हैं यूरीन के दाग हटाने का आसान तरीका, तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
बेकिंग सोडा और सिरका का करें इस्तेमाल
टॉयलेट पर छिड़कें बेकिंग सोडा
टॉयलेट सीट पर यूरीन का दाग देखने में बेहद गंदा लगता है। इसके कारण सीट पीली पड़ने लगती है। इस परेशानी से निजाप पाने के लिए 1/4 सिरका में 1/4 बेकिंग सोडा मिलाकर टॉयलेट बाउल और सीट पर डाल दें। यह मिश्रण झाग बनाएगा, जिससे दाग हटना शुरू हो जाएगा। इस मिश्रण को सीट पर कम से कम 10 मिनट के लिए लगा रहने दें।
सीट को करें स्क्रब
अब दाग वाली जगह को टूथब्रश से रगड़ लें। करीब 10-15 मिनट तक टॉयलेट सीट को अच्छे से स्क्रब करते रहें। अब इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। इससे दाग को हटाने में आसानी होगी। बेकिंग सोडा और सिरका क्लींजर के रूप में काम करता है, जिससे न केवल यूरीन का दाग हट जाएगा, बल्कि टॉयलेट से बदबू भी नहीं आएगी। (बेकिंग सोडा का इन तरीकों से करें इस्तेमाल)
इसे भी पढ़ें: इन हैक्स की मदद से टॉयलेट पर जमी गंदगी और दाग को मिनटों में करें साफ
टॉयलेट सीट को पोछें
इसे भी पढ़ें: इन 4 अद्भुत चीजों के इस्तेमाल से गंदा टॉयलेट हो जाएगा एकदम साफ
करें डिसइंफेक्ट
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Google.Com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।