गंदे स्विच बोर्ड को सिर्फ 5 मिनट में साफ करता है यह 1 घरेलू नुस्खा

How To Clean Switch Board In Hindi: घर की साफ-सफाई करना बेहद जरूरी होता है। इसलिए कई लोग सफाई पर कुछ अधिक की ध्यान देते हैं, लेकिन घर में लगे स्विच बोर्ड गंदे हो जाते हैं तो उसे साफ करना काफी मुश्किल होता है।
खासकर, किचन या बाथरूम में मौजूद स्विच बोर्ड पर तेल, मसाला या पानी का छींटा पड़ता है तो बोर्ड एकदम काला पड़ा जाता है। गंदे बोर्ड की वजह से कई बार कमरे की रौनक भी खराब हो जाती है।
इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल करने गंदे से गंदे स्विच बोर्ड को आप 5 मिनट के अंदर साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
सबसे पहले करें ये काम

गंदे से गंदे स्विच बोर्ड को साफ करना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन सफाई करने से पहले आपको कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। जैसे-स्विच बोर्ड की सफाई से पहले मेन स्विच बोर्ड का पॉवर ऑफ कर दें।
घर का पॉवर ऑफ करने के बाद घर के अन्य सदस्यों को इसके बारे में सूचित जरूर करें, क्योंकि गलती से किसी ने मेन पावर को ऑन कर दिया तो खतरा हो सकता है। इसके अलावा स्विच बोर्ड के सभी स्विच को भी ऑफ जरूर करें।
इसे भी पढ़ें: बालकनी से लेकर लिंविंग रूम तक की सफाई करने के कुछ आसान टिप्स
नेल पेंट रिमूवर का करें इस्तेमाल
गंदे से गंदे स्विच बोर्ड को साफ करने के लिए नेल पेंट रिमूवर का इस्तेमाल करना एक बेस्ट विकल्प हो सकता है। इसके इस्तेमाल से स्विच बोर्ड पर मौजूद तेल, साबुन पानी आदि के दाग-धब्बे 5 मिनट के अंदर साफ हो सकते हैं। इसके लिए आपको अधिक मेहनत भी करने की जरूरत नहीं है। फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले एक कप में 3-4 चम्मच नेल पेंट रिमूवर को निकालकर रख लें।
- अब नेल पेंट रिमूवर में कॉटन बॉल को अच्छे से भिगोकर स्विच बोर्ड पर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 5 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर बोर्ड को साफ कर लें।
- बोर्ड को साफ करने के बाद कुछ देर सूखने के लिए छोड़ दें।
नेल पेंट रिमूवर और बेकिंग सोडा का करें उपयोग

नेल पेंट रिमूवर और बेकिंग सोडा का मिश्रण भी काले पड़े स्विच बोर्ड को साफ करने के लिए एक बेस्ट उपाय हो सकता है। आपको बता दें कि बेकिंग सोडा स्विच बोर्ड पर मौजूद गंदगी के क्रिस्टल को नरम करता है और नेल पेंट रिमूवर बोर्ड को साफ करता है। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले एक बाउल में 2 चम्मच बेकिंग सोडा को डालें।
- अब इसमें 2-3 चम्मच नेल पेंट रिमूवर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद मिश्रण को लेकर स्विच बोर्ड लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 5 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर बोर्ड को साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें: प्लास्टिक की कुर्सी गंदी हो गई है तो इस 1 उपाय से करें एकदम क्लीन
स्विच बोर्ड को साफ करने की अन्य चीज

नेल पेंट रिमूवर और बेकिंग सोडा के अलावा अन्य कई चीजों के इस्तेमाल से भी आप गंदे से गंदे स्विच बोर्ड को आसानी से साफ कर सकते हैं। इसके लिए नेल पेंट रिमूवर और नींबू का रस, नेल पेंट रिमूवर और सिरके के इस्तेमाल से भी साफ कर सकते हैं।
नोट: स्विच बोर्ड को साफ करने वक्त ग्लव्स का इस्तेमाल जरूर करें। इसके अलावा जितना कप पानी का इस्तेमाल हो सकें उतना कम करें। स्विच बोर्ड को साफ करने के बाद लगभग 30 मिनट तक स्विच को ऑन न करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks,freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।