गंदे से गंदे स्विच बोर्ड को 5 मिनट में साफ करता है यह 1 घरेलू नुस्खा

Switch Board Cleaning Tips: यह अक्सर देखा जाता है कि साफ-सुथरे घर में स्विच बोर्ड गंदे नज़र आते हैं तो कमरे की रौनक ही ख़राब हो जाती है। खासकर किचन में मौजूद स्विच बोर्ड पर तेल, सब्जी, मसाले आदि के दाग धब्बे लग जाते हैं जिकसी वजह से कई बार स्विच बोर्ड बेहद ही गंदा नज़र आता है।
वैसे कई लोग स्विच बोर्ड की सफाई करने से डरते हैं क्योंकि, उन्हें लगता है कि साफ करने पर करंट लग सकती है। लेकिन, अगर सही तरीके और सावधानी पूर्वक स्विच बोर्ड की सफाई करते हैं तो करंट लगने का डर नहीं रहता है।
इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप गंदे से गंदे स्विच बोर्ड की सफाई आसानी से कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
सबसे पहले करें ये काम

- स्विच बोर्ड की सफाई करना कोई मुश्किल काम नहीं है। सफाई करने से पहले आपको कुछ बातों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। जैसे-
- स्विच बोर्ड की सफाई करने से पहले मेन पॉवर को ऑफ कर दें।
- पॉवर को ऑफ करने के बाद घर में सभी को इसके बारे में ज़रूर इन्फॉर्म करें। अगर सफाई के समय गलती से किसी ने पॉवर ऑन कर दिया है तो मुश्किले बढ़ सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: इन हैक्स की मदद से मिनटों में करें घर की सफाई
बोरेक्स पाउडर से करें स्विच बोर्ड की सफाई

स्विच बोर्ड पर लगे किसी भी चीज के दाग को आसानी से हटाने के लिए बोरेक्स पाउडर एक बेस्ट घरेलू उपाय है। इसे आप किसी भी हार्डवेयर की दुकान से भी खरीद सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-
- इसके लिए एक बड़ी कटोरी लीजिए।
- अब इसमें 3 चम्मच बोरेक्स के पाउडर को डालें।
- इसके बाद इसमें 2 चम्मच नींबू का रस डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इसमें ज़रूरत के हिसाब में पानी की कुछ बूंदों को डालें और लेप तैयार कर लें।
बोरेक्स मिश्रण को ऐसे करें उपयोग

- तैयार बोरेक्स मिश्रण को लीजिए और स्विच बोर्ड के ऊपर लगकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 10 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।
- स्विच बोर्ड को साफ करने के बाद कपड़े से पोंछ लें।
- नोट: बोरेक्स और नींबू का मिश्रण दाग के क्रिस्टल को सक्रिय करता है जिससे दाग-धब्बे आसानी से साफ हो जाते हैं।
- सफाई के समय जितना कम पानी इस्तेमाल करते हैं उतना ही सही माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: बर्तन रखने वाले किचन कैबिनेट की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
बोरेक्स पाउडर और सिरके का करें इस्तेमाल

बोरेक्स पाउडर और सिरके के उपयोग से गंदे से गंदे स्विच बोर्ड की सफाई भी आप आसानी से कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से स्विच बोर्ड पर मौजूद तेल, सब्जी, मसाले आदि के अन्य अन्य दाग के निशान भी साफ हो जाते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
ऐसे करें स्विच बोर्ड की सफाई
- सबसे पहले एक बाउल में 1 चम्मच बोरेक्स पाउडर और 1 चम्मच सिरके को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब ज़रूरत के हिसाब से मिश्रण में पानी को डालकर एक लेप बना लीजिए।
- इसके बाद मिश्रण को स्विच बोर्ड पर लगकर पुराने ब्रश या क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।
- नोट: स्विच की सफाई करने के बाद लगभग 30 मिनट तक मेन पॉवर को ऑन न करें। पॉवर को ऑन करने के बाद एक बार बल्ब को ऑन करके चेक कर लीजिए कि कोई स्विच बोर्ड ठीक से काम कर रहा है या नहीं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।