गंदी प्लास्टिक की कुर्सी को सिर्फ 5 मिनट में साफ करता है यह 1 घरेलू उपाय

How To Clean Plastic Chair At Home: प्लास्टिक की कुर्सियां लगभग हर घर में होती हैं। अगर तेज धूप में पेड़ की छांव के नीचे बैठना हो या बारिश के समय बालकनी में बैठना हो तो प्लास्टिक की कुर्सियां ही काम आती हैं, क्योंकि इन्हें उठाना और एक से दूसरी जगह रखना आसान होता है।
लेकिन कई बार धूप या बारिश में छोड़ देने की वजह से प्लास्टिक की कुर्सियों पर गंदगी की एक मोटी परत बन जाती है, जिसके बाद कुर्सी पर बैठने का मन नहीं करता है। गंदगी की वजह से प्लास्टिक की कुर्सी काली भी पड़ जाती है।
इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे कई लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं और उसी चीज से गंदी से गंदी प्लास्टिक की कुर्सी को महज 5 मिनट में साफ करके चमका सकते हैं। आइए जानते हैं।
सबसे पहले करें ये काम

गंदी से गंदी प्लास्टिक की कुर्सी को साफ करना कोई बड़ा काम नहीं है, लेकिन कुर्सी को साफ करने से पहले आपको कुछ टिप्स को फॉलो करने की जरूरत है। इसके लिए सबसे पहले 2-3 लीटर पानी में 2-3 चम्मच नमक और 2-3 चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए और कुर्सी पर छिड़काव करके छोड़ दीजिए। इससे कुर्सी पर मौजूद गंदगी नरम हो जाती है और बाद में साफ करना आसान होता है।
इसे भी पढ़ें: बालकनी से लेकर लिंविंग रूम तक की सफाई करने के कुछ आसान टिप्स
एक्सपायर शैम्पू का इस्तेमाल करें

जिस एक चीज से गंदी प्लास्टिक की कुर्सी को साफ करने की बात हो रही है वो एक्सपायर शैम्पू है। हम सभी एक्सपायर शैम्पू को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके इस्तेमाल से गंदी कुर्सी को आसानी से साफ कर सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले एक टब में 3-4 चम्मच एक्सपायर शैम्पू डालें।
- अब टब में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद 1/2 लीटर पानी को डालकर अच्छे से घोल लीजिए।
- अब घोल को कुर्सी पर लगाकर लगभग 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 5 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।
- नोट: एक्सपायर शैम्पू बेकार भी नहीं होगा और कुर्सी भी चमक उठेगी।
एक्सपायर शैम्पू और सफेद सिरके का उपयोग करें

एक्सपायर शैम्पू और सिरके के इस्तेमाल से भी गंदी से गंदी प्लास्टिक की कुर्सी को चंद मिनटों में साफ कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से कुर्सी पर मौजूद दाग या निशान को भी साफ कर सकते हैं।
- सबसे पहले एक बर्तन में 3-4 चम्मच एक्सपायर शैम्पू डालें।
- अब इसमें 2-3 चम्मच सिरके को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। (मिनटों में करें घर की सफाई)
- इसके बाद 1/2 लीटर पानी को डालकर मिक्स कर लीजिए और हल्का गुनगुना कर लें।
- अब मिश्रण में ब्रश को डुबोकर कुर्सी के सभी हिस्सों में लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 5 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें: टाइल्स से जिद्दी दाग को आसानी से साफ करते हैं ये 3 नुस्खे
इन टिप्स को भी फॉलो करें
प्लास्टिक की गंदी कुर्सी को साफ करने के लिए आप अन्य कई चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक्सपायर शैम्पू और नींबू का रस भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा अमोनिया पाउडर और ब्लीच पाउडर के इस्तेमाल से भी कुर्सी को साफ कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@shutterstocks,freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।