Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:17 AM IST

Mosaic Roof की सफाई के लिए फॉलो करें ये अमेजिंग टिप्स एंड हैक्स

इस लेख को पढ़ने के बाद मोजेक छत को आप भी चांद मिनटों में साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?
Updated:- 2022-12-14, 15:46 IST
image

छत को खूबसूरत बनाने के लिए हम और आप कई तरीके की टाइल्स का इस्तेमाल करते हैं। छत को खूबसूरत या क्लीन रखने के लिए कोई सिंपल टाइल्स का इस्तेमाल करता है तो कोई डिजाइनर टाइल्स को लगाना पसंद करते हैं। इसके अलावा कई लोग छत को खूबसूरत लुक देने के लिए मोजेक टाइल्स भी लगाते हैं।

मोजेक टाइल्स देखने में खूबसूरत और स्टाइलिश तो लगती है, लेकिन कई दिनों तक साफ नहीं करने की वजह से टाइल्स के ऊपर गंदगी की एक मोटी परत जम जाती है। कई बार टाइल्स पीले रंग की भी हो जाती है।

इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से मोजेक रूफ को चांद मिनटों में साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

सबसे पहले करें ये काम

tips to clean mosaic tiles

मोजेक रूफ को साफ करना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन साफ करने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की ज़रूरत है। जैसे- 3-4 लीटर पानी में 3-4 चम्मच नमक और नींबू के रस को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और छत पर डालकर छोड़ दें। ऐसा करने से मोजेक रूफ पर मौजूद गंदगी नरम हो जाती है और साफ करने से आसान होता है।

इसे भी पढ़ें: बालकनी टाइल्स से जिद्दी दाग को आसानी से साफ करते हैं ये 3 नुस्खे 

चूना पाउडर का करें इस्तेमाल

how to clean mosaic floor stains

जी हां, चूना पाउडर एक ऐसी चीज है जिसके इस्तेमाल से आप गंदी से गंदी टाइल्स को कुछ ही देर में आसानी से चमका सकते हैं। चूना पाउडर में मौजूद रसायन जिद्दी से जिद्दी गंदगी को आसानी से साफ करते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • सबसे पहले 2-3 लीटर पानी में 4-5 चम्मच चूना पाउडर और नींबू के रस को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब इस मिश्रण को छत पर अच्छे से छिड़काव करके लगभग 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • 20 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।
  • मोजेक रूफ को साफ करने के बाद पानी से धो लें।
  • नोट: चूना पाउडर और नींबू का रस छत पर मौजूद गंदगी के क्रिस्टल को सक्रिय करते हैं जिसकी वजह से गंदगी आसानी से साफ हो जाती है।

अमोनिया पाउडर का करें इस्तेमाल

Inside

बाथरूम, किचन आदि जगहों एयर चीजों को साफ करने के लिए आपने एक बार नहीं बल्कि कई बार अमोनिया पाउडर का इस्तेमाल किया होगा। ऐसे में आपको बता दें कि मोजेक रूफ पर मौजूद गंदगी को साफ करने के लिए अमोनिया पाउडरभी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए फ़ॉलो करें ये स्टेप्स-

  • सबसे पहले छत पर 4-5 लीटर पानी को डालकर छोड़ दें।
  • अब सभी हिस्सों पर अमोनिया पाउडर का छिड़काव करके लगभग 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • 15 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।
  • मोजेक रूफ को साफ करने के बाद पानी से धो लें।
  • नोट: आप चाहें तो पानी को गुनगुना करके भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: टाइल्स ग्राउट की गंदगी को आसानी से साफ करता है ये 1 नुस्खा   

 

मोजेक रूफ की सफाई के लिए इन चीजों का भी करें इस्तेमाल

चूना पाउडर या फिर अमोनिया पाउडर के अलावा अन्य कई चीजों के इस्तेमाल से गंदी से गंदी मोजेक टाइल्स की सफाई कर सकते हैं। इसके लिए आप बेकिंग सोडा या फिर हाइड्रोजन पेरोक्साइड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा एसिड के इस्तेमाल से भी रूफ को चंद मिनटों में साफ कर सकते हैं। हालांकि, एसिड का इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं माना जाता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।

Image Credit:(i.ytimg,exportersindia)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।