डस्टबिन हो गया है पुराना? फेंकने के बजाय ऐसे करें रीयूज, देखकर सब करेंगे तारीफ

घर में हर दिन यूज होने वाली ऐसी कई चीजें होती हैं, तो समय के साथ पुरानी हो जाती हैं और लोग इसे बेकार समझकर फेंकने लगते हैं। हालांकि, यही बेकार चीजें ही आपके घर के कई काम को आसान बना देती है। आपको अलग से पैसे खर्च नहीं करने पड़ते।
Updated:- 2026-06-05, 18:05 IST
watering planter to paint box know how to reuse old dustbin at home

डस्टबिन पुराना हो गया है और आप इसे फेंकने का प्लान बना रही हैं, तो रुक जाएं, क्योंकि इसे आप खराब होने के बाद भी यूज कर सकती हैं। डस्टबिन अगर गंदी दिखने लगी है या दाग-धब्बे नजर आ रहे हैं, तो भी आप इसे फिर से यूज कर सकती हैं। इसके साथ ही अगर यह हल्का टूट गया है, फिर भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। ड़ी-सी क्रिएटिविटी और स्मार्ट सोच से इसे दोबारा यूज किया जा सकता है। आजकल लोग पुराने सामान को नए तरीके से इस्तेमाल करने के नए -नए हैक्स सर्च करने लगे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

गमले की तरह यूज करें

नया गमला खरीदने में पैसे बर्बाद करने की जरूरत क्या है, जब आप इसमें भी पौधा लगा सकती हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले डस्टबिन को अच्छे से धो लेना है और धूप में सूखा लेना है। साफ हो जाने के बाद आप इसमें मिट्टी डालें और पौधा उगाएं। डस्टबिन में स्पेस ज्यादा होता है, इसलिए पौधा उगाने में परेशानी नहीं होती।

DIY plant pot from dustbin

गार्डन टूल्स स्टोर करें

डस्टबिन में आप गार्डन टूल्स रख सकती हैं। अक्सर गार्डन में इस्तेमाल होने वाली चीजें, यहां -वहां पड़ी रहती है और जरूरत पड़ने पर मिलती नहीं है। ऐसे में अगर आप डस्टबिन को फेंकने जा रही हैं, तो इसे गार्डन टूल्स स्टोर करने के लिए फिर से यूज कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- ब्राउन पेपर बैग का लग गया है ढेर, कूड़ा भरने के बजाय इन 5 कामों में करें इस्तेमाल

पुराने अखबार और मैगजीन रखें

जिन घरों में रोज अखबार आता है, उनके लिए यह परेशानी ज्यादा होती है। पुराने अखबार और मैगजीन को आप इसमें स्टोर करके रख सकती हैं। इससे यह यहां -वहां बिखरे हुए नहीं रहेंगे। पहले डस्टबिन को अच्छे से धो लें, इसके बाद ही इसमें कोई भी सामान स्टोर करके रखें।

repurpose old dustbin

छाता स्टैंड बनाएं

इसका यूज आप छाता स्टैंड बनाने के लिए भी कर सकती हैं। इसके लिए आप डस्टबिन को पेंट करके सजा सकती हैं, ताकि यह कमरे में रखा हुआ खराब न लगे। सजाने के बाद डस्टबिन को एंट्री गेट के पास रख दें। उसमें छाते और वॉकिंग स्टिक भी रख सकती हैं। इससे फायदा यह होगा कि जब आप बाहर से गीला छाता लेकर आएंगी, तो फर्श गीला नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें- Summer Vacation Craft: दोपहर की बोरियत होगी दूर, बच्चों के साथ पेपर कप से बनाएं ये 5 मजेदार चीजें

इन टिप्स के अलावा इसका यूज आप कार वॉशिंग किट, साइड टेबल के पास छोटा डस्टबिन और पालतू जानवरों का सामान रखने के लिए भी यूज कर सकती हैं।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।