बाथरूम या किचन में लगा है सफेद सिंक, किनारे पर जमा काली गंदगी को हटाने के आसान तरीके; यहां पढ़ें

अक्सर देखा जाता है कि सफेद सिंक दिखने में जितना खूबसूरत लगता है, उसकी सफाई करना उतना ही मुश्किल हो जाता है। मुख्य रूप से बाथरूम और किचन में लगे सफेद सिंक के किनारों अक्सर पड़ जाते हैं और इन्हें साफ करना भी बहुत मुश्किल होने लगता है। सफेद सिंक में समय के साथ काली गंदगी, साबुन का मैल, फंगस और पानी के दाग जमा होने लगते हैं और आपके बार-बार सफाई करने पर भी ये अच्छी तरह से साफ नहीं होते हैं। ये गंदगी सिंक की सुंदरता खराब करने के साथ-साथ बैक्टीरिया का कारण भी बन सकती है। आइए आपको बताते हैं ऐसे कुछ आसान हैक्स जो किचन या बाथरूम के सफेद सिंक को हमेशा साफ रखने में मदद कर सकते हैं।
बेकिंग सोडा और सफेद सिरके का करें इस्तेमाल

बेकिंग सोडा और सफेद सिरका को हमेशा से ही सफाई के लिए बहुत इफेक्टिव माना जाता रहा है। ऐसे में अगर आपके किचन या बाथरूम का सफेद सिंक गंदा हो गया है तो इसे साफ़ करने के लिए भी इन दोनों चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप सबसे पहले सिंक के किनारों पर बेकिंग सोडा छिड़क दें और इसके ऊपर सफेद सिरका डालें। इस मिश्रण को सिंक के उन कोनों में जरूर डालें जहां पर ज्यादा कालापन है। इसे 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें और फिर इसे पुराने टूथब्रश या स्क्रब ब्रश की मदद से रगड़ें। सिंक को पानी से अच्छी तरह से साफ करें। सफेद सिंक नए जैसा चमक उठेगा।
नींबू और नमक का करें इस्तेमाल
अगर आप सिंक की केमिकल-फ्री सफाई करना चाहती हैं, तो नींबू और नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप आधे कटे नींबू में थोड़ा सा नमक लगाएं और सिंक के उन हिस्सों पर इसे रगड़ें जहां ज्यादा कालापन और गंदगी जमा है। इसे 10 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर पानी से साफ करें। इससे जमा गंदगी आसानी से निकल जाएगी और सफेद सिंक नए जैसा चमक उठेगा।
टूथपेस्ट से चमकाएं सिंक

टूथपेस्ट आपके दांतों को चमकदार तो बनाता ही है और आप इससे सफेद सिंक की सफाई भी कर सकती हैं। खासतौर पर अगर सिंक के किसी कोने में ज्यादा गंदगी जमा है तो आप एक पुराने टूथ ब्रश में पेस्ट लगाकर इसे गंदगी वाले हिस्से में लगाएं। कम से कम आधे घंटे के लिए इसे सिंक में लगाए रखें और फिर पानी से अच्छी तरह से धो लें। इससे आपका सफेद सिंक चमक उठेगा।
यह भी पढ़ें- Kitchen Sink Cleaning Tips: किचन सिंक की गंदगी और बदबू से हैं परेशान, तो इन टिप्स से मिनटों में चमकाएं
अगर आप भी सफेद सिंक में गंदगी जमा होने की वजह से परेशान हैं तो यहां बताए आसान हैक्स को ट्राई करके सिंक को साफ कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Magnipik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।