चुटकियों में साफ हो जाएगा गंदा ग्लास विंडो, इन चीजों से करें सफाई

घर की सफाई तो हो जाती है, लेकिन अक्सर महिलाएं खिड़कियां साफ करना भूल जाती हैं। इस कारण से सबसे ज्यादा खिड़कियों पर धूल और गंदगी जम जाती है। खासतौर पर अगर खिड़की कांच की हो, तो जल्दी गंदी हो जाती है। लेकिन अक्सर लोग ग्लास विंडो को साफ करने के लिए महंगे क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं। जिनसे कई बार खिड़की पर लगे दाग भी साफ नहीं होते हैं।
ऐसे में पूरा घर गंदा दिखने लगता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको ग्लास विंडो को साफ करने का आसान तरीका बताएंगे। साथ ही इसकी क्लीनिंग के लिए आपको ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करने पड़ेंगे। आप घर में मौजूद कुछ चीजों से ही गंदे से गंदा ग्लास विंडो साफ कर सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं आसान टिप्स एंड ट्रिक्स तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
सिरका से चमकाएं विंडो
आवश्यक सामग्री
- 1 कप डिस्टिल्ड वाटर
- 2-3 बड़े चम्मच सफेद सिरका
- 1/4 कप रबिंग अल्कोहल
- स्प्रे बोतल
- साफ कपड़ा
विधि
- विंडो क्लीनर बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक स्प्रे बोतल चाहिए होगी।
- इसके बाद बोतल में सभी सामग्रियों को डाल दें।
- अब बोतल को अच्छे से हिलाएं ताकि सभी चीजें एक साथ मिल जाए।
- लीजिए तैयार है आपका होममेड विंडो क्लीनर।
- अब इस क्लीनर को विंडो ग्लास पर छिड़कें।
- फिर एक कपड़े से विडों को सर्कुलर मोशन में पोंछ लें।
- इससे आपका ग्लास विंडो एकदम चमक जाएगा।
एसेंशियल ऑयल आएगा काम
आवश्यक सामग्री
- 2 कप डिस्टिल्ड वाटर
- 1/2 कप सिरका
- 10 बूंदें लेमन एसेंशियल ऑयल
- स्प्रे बोतल
विधि
- ग्लास विंडो को साफ करने के लिए आपको 2 कप डिस्टिल्ड वाटर,1/2 कप सिरका,10 बूंदें लेमन एसेंशियल ऑयल और स्प्रे बोतल चाहिए होगी।
- एक स्प्रे बोतल में सभी चीजों को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब खिड़की पर इस स्प्रे को छिड़क लें। फिर एक सॉफ्ट कपड़े से पोंछ लें। (घर पर बनाएं फ्लोर क्लीनर)
- इससे ग्लास खिड़की पर लगा हर दाग हट जाएगा।
इसे भी पढ़ें: खिड़की की सफाई करने के लिए घर पर ही इन तीन तरीकों से बनाएं विंडो क्लीनर
डिश सोप से करें साफ
जिस तरह से डिश सोप से आप बर्तन धोती हैं। ऐसे ही आप इसका इस्तेमाल ग्लास विंडो की क्लीनिंग के लिए कर सकती हैं। इसके एक ही उपयोग से आपके घर की खिड़की चमक जाएगी।
आवश्यक सामग्री
- थोड़ा सा गर्म पानी
- माइल्ड डिश सोप की कुछ बूंदें
विधि
- सभी चीजों को किसी बाल्टी या बोतल में डालकर अच्छे से मिला लें। (मिनटों में करें घर की सफाई)
- इसके बाद इसका इस्तेमाल ग्लास विंडो को साफ करने के लिए करें।
- पहले किसी कपड़े से खिड़की को साफ कर लें।
- फिर इस मिश्रण को खिड़की पर छिड़कें।
- फिर दोबारा एक साफ कपड़े से ग्लास विंडो को साफ कर लें।
- आप पाएंगी कि अब आपकी खिड़की साफ हो चुकी है।
इसे भी पढ़ें: कपड़ा साफ करने के बाद डिटर्जेंट के घोल को न समझे बेकार, ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल
इन बातों का रखें ध्यान
- खिड़की को साफ करने के लिए हमेशा साफ कपड़े का इस्तेमाल करें।
- आपको हमेशा ग्लव्स पहनकर ही विंडो की सफाई करनी चाहिए। इससे चोट लगने की संभावना कम रहती है।
- खिड़की की सफाई करने से पहले एक बार इसे साफ कर लें। फिर इस पर किसी भी चीज का उपयोग करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।