Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:58 AM IST

बागवानी में इस्तेमाल होने वाले टूल्स को ऐसे करें क्लीन, पौधों को नहीं होगा नुकसान

बगीचे में लगे पौधों की छंटाई और मिट्टी की गुड़ाई आदि काम को करने के लिए टूल्स का इस्तेमाल करते हैं। ये औजार दूसरे पौधों को नुकसान न पहुंचाए इसके लिए हफ्ते या दो हफ्ते के अंतराल पर सफाई करना जरूरी है। चलिए जानते हैं बागवानी टूल्स को कैसे साफ कर सकते हैं।  
Updated:- 2024-09-11, 16:22 IST
image

बागवानी करने वाले अपने बगीचे में लगे पौधों की छंटाई, खरपतवार हटाने और मिट्टी खोदने के गार्डनिंग टूल्स का इस्तेमाल करते हैं। पौधों के कीटों और बीमारियों के संक्रमण को अन्य प्लांट में फैलने से रोकने के लिए नियमित रूप से उन्हें साफ करना जरूरी है। इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि बागवानी टूल्स बिना खराब हुए घर पर कैसे साफ कर सकते हैं।

बैक्टीरिया फ्री रखने के लिए सबसे पहले टूल्स पर लगी गंदगी, मलबे और पौधों के अवशेषों को हटाकर साफ करें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि यह अच्छे से साफ हो गया है कि नहीं। अगर आपके पास किसी प्रकार का कीटाणुनाशक स्प्रे हैं, तो उसे उपकरणों पर डालें।

पानी की मदद से हटाएं मिट्टी

How to Clean and Care for Your Garden Tools

टूल्स को बैक्टीरिया फ्री बनाने के लिए सबसे पहले, पानी की तेज धार का उपयोग करके गंदगी हटाएं। पाइप या तेज नल के नीचे रखकर धोएं। अगर खुरपी जैसे मिट्टी खुदाई वाले औजारों पर लगी मिट्टी को निकालने में दिक्कत हो रही है, पहले इन्हें पानी भरे बाल्टी में डुबोकर 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद  वायर-ब्रिसल ब्रश या चाकू का यूज कर इसे हटाएं।

इसे भी पढ़ें-फल के पौधों को नुकसान पहुंचाते हैं ये कीट, बचाव के लिए अपनाएं ये तरीके

औजार पर लगे रस या राल को करें सफाई

कई बार पौधों की छंटाई करते वक्त उसमें से निकलने वाला रस औजार पर लग जाता है। ऐसे में टूल्स को साफ करने के लिए इसे गीले कपड़े या पेपर से पोंछें। यदि इसके बाद भी रस या राल नहीं निकल रहा है, तो प्रभावित क्षेत्र को पेंट थिनर से क्लीन करें।

घरेलू कीटाणुनाशक का करें इस्तेमाल

How to Clean and Care Garden Tools

  • ग्रीन टी का उपयोग- औजारों को कीटाणुरहित करने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए इस एक बाल्टी भरें पानी में औजार को कुछ मिनट के लिए भिगोएं, फिर उसे हटा दें।
  • गर्म पानी से करें साफ-बागवानी औजारों को लगभग 30 मिनट गुनगुने पानी में डालकर ढक्कन से ढक कर छोड़ दें।
  • अल्कोहल से करें साफ- औजारों को साफ करने के लिए, उन्हें अल्कोहल में डुबोएं। इसके बाद उन्हें बाहर निकाल लें। इसके अलावा एक कपड़े को अल्कोहल में भिगोकर उससे बागवानी के औजारों को पोंछें। साथ ही आप लकड़ी, अनाज, या रबिंग अल्कोहल का उपयोग कर सकते हैं। अल्कोहल का उपयोग करने के बाद अपने औजारों को धोने की कोई आवश्यकता नहीं है।

इसे भी पढ़ें-छंटाई के बाद गुलाब के पौधे की सूखने लगी हैं टहनियां, तो तुरंत करें ये काम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image credit-Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।