Cleaning Hacks: बिना सीढ़ी या स्टूल पर चढ़े चमकाएं किचन कैबिनेट और पंखे, इस जुगाड़ से साफ होगा घर का हर कोना

हम सभी चाहते हैं कि हमारा घर सबसे खूबसूरत लगे। इसके लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं। हालांकि, घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए सिर्फ सजावट ही काफी नहीं होती है। साफ-सफाई भी उतनी ही जरूरी होती है। हमारे घर में ऐसी कई जगहें हैं जहां सफाई करते समय हमारा ध्यान नहीं जा पाता है। जैसे कि पंखा और किचन कैबिनेट्स।
लोगों को लगता है कि इसकी सफाई करने के लिए आपको सीढ़ियों की जरूरत होगी, लेकिन आप चाहें तो बिना सीढ़ी या स्टूल के भी इनकी सफाई कर सकती हैं। जी हां, अगर आपके घर में स्पिन मॉप है, तो उसी से आपका काम हो जाएगा। आज हम आपको अपने इस लेख में बता रहे हैं कि आप कैसे बिना सीढ़ी और स्टूल पर चढ़े पंखे और किचन कैबिनेट्स की सफाई कर सकती हैं? आइए जानते हैं-
-1779248808413.jpg)
स्पिन मॉप से कैसे करें सफाई?
स्पिन मॉप से आप फर्श के अलावा घर का कोना-कोना भी साफ कर सकती हैं। जैसे पंखें, दीवारें, किचन कैबिनेट्स और जाले भी साफ किए जा सकते हैं। दरअसल, इसकी लंबी रॉड की वजह से ऊपर तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Kitchen DIY Hack: नया जैसा चमकेगा पुराना चकला और बेलन, बस पानी के साथ आजमाएं ये 2 ट्रिक्स
इससे पंखा कैसे साफ करें?
इससे पंखे की सफाई करने के लिए सबसे पहले तो पंखे का स्विच ऑफ करके कुछ देर के लिए छोड़ दें, ताकि पंखा ठंडा हो जाए। इसके बाद स्पिन मॉप के कपड़े को हल्का गीला करें। ध्यान रहे कि कपड़ा बहुत ज्यादा गीला नहीं होना चाहिए। अब मॉप को धीरे-धीरे पंखे की ब्लेड पर चलाएं। इससे आपका पंखा साफ हो जाएगा। जरूरत पड़े तो आप से तरीका रिपीट भी कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Wooden Floor Cleaning Tips: लकड़ी के फर्श की चमक हो गई है फीकी? 10 रुपये की इस चीज से बनाएं एकदम नया जैसा
किचन कैबिनेट कैसे चमकाएं?
किचन कैबिनेट पर अक्सर तेल, घूल और चिकनाई ही जम जाती है। वहीं धुआं उड़ने की वजह से जाले भी पड़ जाते हैं। इसके लिए आप गुनगुने पानी में थोड़ा सा लिक्विड सोप मिला लें। अब मॉप को उसी पानी से गीला कर लें और ऊपर वाले हिस्से पर धीरे-धीरे चलाएं। इससे वो जल्दी साफ हो जाएंगे।
-1779248819373.jpg)
यह भी पढ़ें- Bathroom Mirror Cleaning Tips: बाथरूम के धुंधले शीशे पर बस एक बार रगड़ें ये चीज, हफ्तों तक चकाचक नजर आएगा आईना
जाले हटाने के भी काम आ सकता है स्पिन मॉप
अगर आपके घर में दीवारों और कोनों पर जाले लग गए हैं तो इसे हटाने के लिए भी आप स्पिन मॉप का इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि, इसमें आपको मॉप को भिगोने की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़ें- काले पड़े पीतल के बर्तनों को इमली से कैसे चमकाएं? जानें 2 जादुई घरेलू नुस्खे
तो अगर आप भी ऊंचाई की वजह से पंखे और किचन कैबिनेट्स की सफाई नहीं कर पा रही थीं तो अब आप ये तरीका अपना सकती हैं। इससे आपके घर की सफाई आराम से हो जाएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।