Bathroom Mirror Cleaning Tips: बाथरूम के धुंधले शीशे पर बस एक बार रगड़ें ये चीज, हफ्तों तक चकाचक नजर आएगा आईना

Washroom Mirror Cleaning Tips: बाथरूम का शीशा अक्सर कुछ ही दिनों में धुंधला और गंदा दिखाई देने लगता है। पानी के छींटे, भाप और साबुन के दाग धीरे-धीरे आईने की चमक कम कर देते हैं। ऐसे में आप एक आसान सा घरेलू नुस्‍खा आजमा सकती हैं। इससे बाथरूम का शीशा नया जैसा चमकने लगेगा।
Updated:- 2026-05-18, 14:19 IST
image

हमारे घरों में रसोई के बाद सबसे ज़्यादा इस्तेमाल बाथरूम का ही होता है। नहाना-धोना और फ्रेश होना सब कुछ हम बाथरूम में ही करते हैं। कई बार दिक्कत ये होती है कि सफाई करने के बाद भी बाथरूम का शीशा धुंधला और गंदा दिखाई देने लगता है। पानी की छींटे, भाप और साबुन के दाग से धीरे-धीरे आईने की चमक फीकी पड़ जाती है। ऐसे में इसे साफ करने के लिए लोग क्लीनर खरीदते हैं। हालांकि, इसका असर भी एक दो दिन तक ही रहता है।

ऐसे में हम आपको आपकी रसोई में रखी एक ऐसी चीज बता रहे हैं जिससे बाथरूम का गंदा शीशा नया जैसा नजर आने लगेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में -

tips to clean bathroom mirror (1)

किस चीज से साफ करें बाथरूम का शीशा?

हम आपको जिस चीज का नाम बताने जा रहे हैं उसका नाम आलू है। आलू का इस्तेमाल घर में कई तरह की सफाई में किया जाता रहा है। दरअसल, आलू में मौजूद स्टार्च शीशे की सफाई के लिए बहुत काम आता है।

यह भी पढ़ें- Bathroom Door Maintenance: लकड़ी के दरवाजे को सड़ने से बचाएंगे ये 6 आसान हैक्स, सालों-साल नहीं होगा खराब

कैसे करें इस्तेमाल?

  • सबसे पहले एक कच्चा आलू लें।
  • अब उसे बीच से काट लें।
  • अब कटे हुए हिस्से को सीधे शीशे पर हल्के हाथों से रगड़ें।
  • ध्यान रखें कि पूरा शीशा कवर हो जाए
  • अब 2 से 3 मिनट तक ऐसे ही रहने दें।
  • इसके बाद साफ और सूखे कपड़े से शीशे को पोछ लें।

यह भी पढ़ें- Bathroom Towel हो गया है खुरदुरा और खराब, 2 रुपये वाला यह तरीका आएगा काम

 

tips to clean bathroom mirror (2)

ऐसा करने से शीशे का धुंधलापन कम हो सकता है। पानी के निशान भी कम नजर आते हैं। कुल मिलाकर आलू से आईने की अच्छी सफाई हो जाती है। हालांकि, ऐसा बिल्कुल नहीं है कि आप आलू का इस्तेमाल कर रही हैं तो बिल्कुल सफाई की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। रोजाना शीशे को साफ कपड़े से पोछना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- Bathroom Smell Solution: बाथरूम की बदबू से हैं परेशान? नींबू के छिलके से मिलेगा नेचुरल फ्रेशनर जैसा असर, आज ही आजमाएं

इन बातों पर भी दें ध्यान

आप हफ्ते में एक बार इस तरीके का इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन ध्यान रहे कि अगर बाथरूम में बहुत महंगा, कोटिंग वाला या डिजाइनर शीशा लगा हुआ है तो इस्तेमाल करने से पहले छोटे हिस्से में टेस्ट जरूर कर लें। बस-

  • शीशे पर गंदे कपड़े का इस्तेमाल न करें
  • बहुत जोर से न रगड़ें
  • सफाई के बाद सूखा कपड़ा जरूर इस्तेमाल करें
  • नहाने के बाद शीशा पोछ दें
  • एग्जॉस्ट फैन चलाएं
  • पानी के छींटे तुरंत साफ करें

यह भी पढ़ें- बाथरूम में शॉवर ग्लास पर जम गए हैं जिद्दी दाग, तो घर पर फ्री में बनाए ये घोल; चमक द‍िखेगी नई जैसी

आप भी इन तरीकों से बाथरूम के शीशे को नए जैसा चमका सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।