इस आसान हैक्स की मदद से करें क्लीनिंग टूल्स की सफाई

घर की सफाई से लेकर गाड़ियों की सफाई के लिए हम सभी क्लीनिंग टूल्स का यूज करते हैं। ऐसे में ये टूल्स भी काफी गंदे हो जाते हैं। इन्हें साफ करने के लिए आप घर में मौजूद सामान का इस्तेमाल कर सकते हैं।  
Updated:- 2024-04-30, 17:57 IST
image

घर की सफाई से लेकर बाथरूम की सफाई के लिए हम सभी अलग-अलग क्लीनिंग टूल्स का इस्तेमाल करते हैं। यह आम बात है कि हम जिस टूल की मदद से गंदे सामान की सफाई करते हैं वह तो साफ हो जाता है लेकिन क्लीनिंग टूल गंदा हो जाता है। ऐसे में इसे साफ करना बेहद जरूरी है क्योंकि इसे साफ करने की वजह जब भी हम दोबारा किसी सामान को साफ करेंगे तो वह क्लीन होने की जगह और गंदा हो जाएगा।

इसके अलावा गंदा टूल रखने की वजह वह घर को गंदा दिखाने का काम करेगा। हम सभी डाइनिंग रूम, बेडरूम से लेकर किचन और बाथरूम की सफाई करने के लिए भिन्न-भिन्न प्रकार के क्लीनिंग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जिस टूल की मदद से सफाई करते हैं। उसे क्लीन करना भूल जाता है। इस लेख में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप इसे तुरंत साफ कर सकते हैं।

विनेगर की ले सहायता

What is the proper way to clean any electrical appliance

क्लीनिंग ब्रश को साफ करने के लिए आप एक कटोरी में 2 ढक्कन विनेगर लें। अब इसमें एक गिलास पानी मिक्स करें। दोनों लिक्विड को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें क्लीनिंग ब्रश डालकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद इन ब्रश को हाथ या स्क्रब की मदद से रगड़ते हुए साफ करें। साफ करने के बाद इसे साफ पानी की मदद से धुलें। अब ब्रश को धूप में कुछ देर सुखने के लिए रख दें।

इसे भी पढ़ें-इन हैक्स की मदद से करें घर की सफाई, शीशे की तरह चमकने लगेंगी चीजें

बेकिंग सोडा की मदद से करें साफ

How to clean cleaning tools and appliances with vinegar

वाइपर,टॉवल और क्लीनिंग बाउल धुलने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। इसके लिए किसी बड़े टप में हल्का गुनगुना पानी लें। अब इसमें बेकिंग सोडा और डिटर्जेंट डालकर मिक्स करें। इसके बाद इसमें वाइपर, क्लीनिंग टॉवल, बाउल डालकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद उसे स्क्रब की मदद से रगड़कर साफ करें।

नींबू के छिलके से करें क्लीनिंग टूल्स क्लीन

What is the proper way to clean any appliance

क्लीनिंग टूल्स क्लीन करने के लिए आप नींबू के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले नींबू को काटकर उसके रस को एक कटोरी में निकाल लें। अब इसमें 1 कप पानी और डिटर्जेंट मिक्स करें। अब इस घोल को अच्छे से मिलाएं। इसके बाद नींबू के छिलके को घोल में डुबोकर टूल्स पर दाग लगी हुई जगह पर रगड़े। इसके बाद साफ पानी से धुलकर धूप में कुछ देर रखें। ऐसा करने से क्लीनिंग टूल्स पर मौजूद दाग और बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें-सिर्फ 10 मिनट में साफ होगा पूरा बेडरूम, इन आसान हैक्स की लें मदद

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।