इन हैक्स की मदद से करें घर की सफाई, शीशे की तरह चमकने लगेंगी चीजें

अगर आपको भी अपने घर को शीशे की तरह चमका कर रखना पसंद हैं तो आपको घर की सफाई समय- समय पर करते रहना चाहिए। कई लोग इतने आलस होते हैं कि वह खुद के घर की सफाई भी नहीं करना चाहते हैं। अगर आपको भी घर की सफाई करने में आलस आता है तो आपको कुछ आसान हैक्स की मदद लेनी चाहिए।
घर के काम को बाटें
एक दिन में पूरे घर की सफाई करना असंभव हो सकता है। इससे आप बीमार भी हो सकते हैं। ऐसे में आपको अपने काम को बाट लेना चाहिए। जैसे की- शनिवार के दिन आपको अपने किचन और बाथरुम की सफाई करना चाहिए। वहीं रविवार के दिन आपको कमरों और हाल की सफाई करना होगा। इससे आपका काम आसान भी होगा और आपका घर अच्छे से साफ भी हो जाएगा।
बाथरुम की सफाई के लिए ट्राई करें ये क्लीनिंग हैक्स
- बाथरुम की सफाई के लिए आपको सबसे पहले नींबू और सिरके का घोल तैयार करना है।
- इस घोल को पूरे बाथरूम में डालना है।
- वॉश बेसिन, टॉयलेट पॉट सभी जगह इसके घोल को डालें।
- फिर गर्म पानी की मदद से अपने बाथरूम की सफाई करें।
- आपका बाथरुम मिनटों में शीशे की तरह चमकने लगेगा।
इसे जरूर पढ़ें- Cleaning Tips: घर की सफाई करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
कमरे को कैसे चमकाएं
- कमरे की सफाई के लिए आपको सबसे पहले अपने सारे सामान को एक जगह करना होगा।
- कमरे को चमकाने के लिए बिस्तर का सही होना जरूरी हैं।
- कमरे में जरूरत से ज्यादा सामान ना रखें।
- कमरे में झाडू के साथ ही आपको पोछा भी लगाना होगा।
- इन हैक्स की मदद से आपका कमरा शीशे की तरह चमकने लगेगा।
इसे जरूर पढ़ें- Cleaning Hacks: 1 रुपये के शैंपू की मदद से चमक उठेगा घर, जानें कैसे
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।