Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:54 PM IST

Easy Tips: कैनवास जूते की सफाई करने के लिए आपनाएं ये हैक्स

जिस तरह से आप कैनवास शूज की सफाई कर रही हैं वो गलत तो नहीं? जानिए कैसे करें अच्छे से सफाई।  
Updated:- 2021-05-02, 10:00 IST
image

किसी भी शूज की सफाई का एक तरीका होता है। ऐसा नहीं कि पानी लिया, उसमें जूता डाला और कुछ देर बाद रगड़-रगड़कर साफ कर लिया। या फिर ऐसा नहीं कि वॉशिंग मशीन में डाला और चार से पांच मिनट मशीन चलाकर साफ कर लिया। ऐसा करने से कई बार शूज ख़राब भी हो जाते हैं। कई बार तो पहनने लायक भी नहीं होते हैं। खैर, इन सब के परे और अन्य शूज के मुकाबले कैनवास शूज की सफाई अच्छे से करना चाहती हैं, तो आपको कुछ टिप्स पर ध्यान देने की ज़रूरत है। अगर आप चाहती है कि कैनवास शूज ख़राब भी न हो और एकदम नया दिखाई दें तो आपको साफ करने से पहले कुछ बुनियादी बातों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। तो चलिए जानते हैं कि साफ करते समय क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए। 

सिरका का करें इस्तेमाल 

how to clean canvas shoes inside

कैनवास शूज की सफाई के लिए आप सिरके का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आप किसी पुराने कपड़े को गिला करके शूज की अच्छे से सफाई कर लीजिये। इससे मिट्टी भी जूते से निकल जाएगी। फिर किसी ब्रश को सिरके में डुबोकर शूज में मौजूद दाग पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए। लगभग 10 मिनट बाद उसी ब्रश में रगड़कर साफ कर लीजिए। इससे अच्छे तरीके से कैनवास की सफाई भी हो जाएगी और दाग भी निकल जाते हैं।   

इसे भी पढ़ें: सिर्फ जूते रखने के काम नहीं आता शू आर्गेनाइजर, घर में ऐसे भी कर सकती हैं इस्तेमाल

वॉशिंग मशीन में न करें साफ 

how to clean canvas shoes inside

वैसे तो कई सारे शूज को वॉशिंग मशीन में कभी भी साफ नहीं करना चाहिए। आपको बता दें कि अधिकतर कैनवास शूज को गम से चिपकाए जाते हैं। ऐसे में अधिक पानी और मशीन में साफ करने से गम छोड़ देते हैं, जिसके चलते शूज ख़राब भी हो जाते हैं। कई बार वॉशिंग मशीन में साफ करने से जूते में से रंग भी निकलने लगते हैं। इसलिए कैनवास की सफाई करते समय इसका ज़रूर ध्यान रखें। (व्हाइट शूज़ साफ करने का तरीका)

 

शूज पर लगे स्क्रैच को दूर करें 

how to clean canvas shoes inside

कई बार कैनवास के आगे वाले हिस्से में स्क्रैच लग जाते हैं। जिसके चलते शूज का लूक बेकार दिखाई देता है। ऐसे में इन निशान को निकालने के लिए आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं, अगर शूज का आगे वाला हिस्सा सफ़ेद रंग का है तो। इसके लिए आप स्क्रैच वाली जगह पर टूथपेस्ट लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए। कुछ देर बार किसी गिले कपड़े की मदद उसे साफ कर लीजिए। इससे स्क्रैच आसानी से निकल जाते हैं। (पुराने लेदर शू को कैसे बनाए रखें नया)

 

इसे भी पढ़ें: बीमारियों को रखना है घर से दूर, तो इन चीजों को करें हर दिन साफ

शूज के अंदर की सफाई 

how to clean canvas shoes inside

कैनवास की सफाई ऊपर से जितना ज़रूरी है, उतना ही उसके अंदर की सफाई। इसके लिए आप डिटर्जेंट का एक घोल तैयार कर लीजिए। घोल तैयार करने के बाद किसी ब्रश की मदद से ब्रश को घोल में भोगो-भिगोकर अच्छे से साफ कर लीजिए। जब तक जमी गंदगी साफ न हो तब तक आप अच्छे से सफाई करें। ध्यान रहे कि जब अंदर से सफाई हो जाए तो आप उसे तुरंत धूप में सूखने के लिए ज़रूर रखें। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करना ना भूलें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@i.ytimg.com, www.wikihow.com)

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।