सर्दियों के मौसम ब्लैंकेट सबसे जरूरी चीजों में से एक है। उठते-बैठते हर वक्त कंबल में रहना पसंद करते हैं, इसके बाद उसे फोल्ड कर रख देते हैं। रोजाना इस्तेमाल होने वाली इस चीज का रखरखाव सही नहीं होने से यह जल्दी गंदे हो जाते हैं और इनमें बदबू की समस्या शुरू हो जाती है। यही नहीं साइज में बड़ा होने की वजह से लोग इसे जल्दी धोना पसंद नहीं करते। हालांकि, गंदगी आसानी से साफ किया जा सकता है, लेकिन बदबू की समस्या के लिए कुछ और तरीके आजमाने की आवश्यकता होती है।
बता दें कि खुशबूदार कंबल आपको ना सिर्फ फ्रेश फील करवाता है, बल्कि इससे जल्दी नींद भी आ जाती है। कंबल को खुशबूदार बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है कि उसका रखरखाव सही हो। कई बार एक साथ कंबल को एक दूसरे के ऊपर रखने की वजह से भी बदबू आने लगती है। इसलिए आज हम कुछ टिप्स आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप कंबल को खुशबूदार और फ्रेश बनाए रख सकती हैं।
जब कभी कंबल को फोल्ड कर के रख रही हैं तो उसे अन्य कपड़े या फिर कंबल के साथ रखने के बजाय एक क्लीन बैग में रखें। दरअसल, रोजाना इस तरह से रखना इतना भी मुश्किल नहीं है। आप चाहें तो लूज कपड़े के बैग का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिसमें आसानी से कंबल को फोल्ड कर रखा जाए। वहीं प्लास्टिक के बैग में रखने से नमी आ जाती है, जिसकी वजह से फफूंदी या फिर फंगस लगने का डर रहता है। फ्रेश और खुशबूदार बनाए रखने के लिए आप लैवेंडर ऑयल कॉटन बॉल में डिप कर बैग के चारों कोने पर रख दें। इससे खुशबू कंबल में बनी रहेगी।
इसे भी पढ़ें:क्या है टूथब्रश को साफ करने का सही तरीका?
भले ही आप कंबल को रोजाना साफ नहीं कर पाती हो, लेकिन इसमें मौजूद किसी भी तरह की बदबू को भगाने के लिए आप हफ्ते में एक बार धूप जरूर दिखाएं। कंबल को धूप दिखाने से कई फायदे होते हैं। बदबू की समस्या दूर भगाने के अलावा बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं। ध्यान रखें कि कंबल को अधिक देर के लिए धूप में नहीं रखना। इस्तेमाल करने के बाद दोपहर में 2 घंटे के लिए धूप में छोड़ दें और फिर उसे अंदर लें आए। करीब आधे घंटे बाद कंबल को फोल्ड कर बैग में रख दें।
यह विडियो भी देखें
कंबल को बदबू या फिर गंदगी से बचाने के लिए बहुत जरूरी कि कवर का इस्तेमाल करें। इसे आप अन्य कपड़ों के साथ वॉश करनेके बजाय अलग से साफ करें। दरअसल, कई ब्लेंकेट के कवर लाइट या फिर व्हाइट कलर के होते हैं, जिसे अन्य कपड़ों के साथ धोने से कलर लगने का डर रहता है। कोशिश करें कि कवर को नॉर्मल डिटर्जेंट से साफ करने के बाद बेकिंग सोडा और विनेगर का इस्तेमाल कर क्लीन जरूर करें। दरअसल, यह दोनों क्लीनिंग के लिए बेस्ट हैं और इससे बदबू की भी समस्या दूर हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें:हैक्स : कमरे की छत की उखड़ती 'पपड़ी' को यूं करें साफ
कुछ लोग कंबल को अल्मारी रख देते हैं, ऐसे में आप एक काम कर सकती हैं। दरअसल, कमरे को खुशबूदार बनाए रखने के लिए हम एयर फ्रेशनर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आप इसका इस्तेमाल अलमारी में भी कर सकती हैं। इसके लिए एक ओपन जार में बेकिंग सोडा लें और उसमें किसी भी एसेंशियल ऑयल की 2 से 4 बूंद मिक्स कर दें। एसेंशियल वहीं लें, जिसकी खुशबू आपको पसंद है। अब इस जार को अलमारी के कोने पर रख दें। हफ्ते में बेकिंग सोडा बदल दें और एसेंशियल ऑयल रोजाना 2 से 3 बूंद मिक्स करें। यह पूरी अलमारी को खुशबूदार बनाए रखेगा।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।