Bathroom Basin की गंदी पाइप छूने में आती है घिन? इन 2 घरेलू चीजों से मिनटों में दूर होगा सारा चिपचिपापन

बाथरूम के बेसिन की पाइप की सफाई अगर आप रोज नहीं करती है, तो यह कुछ ही दिनों में काली और चिपचिपी लगने लगती है। पाइप गलती से टच भी हो जाए, तो तुरंत हाथ-पैर धोने लगते हैं, क्योंकि इसका चिपचिपापन गंदा अहसास करवाता है। आजकल फ्लैट में बाथरूम का साइज ज्यादा बड़ा नहीं बनाया जाता है। छोटे बाथरूम में स्पेस कम होने की वजह से नहाते हुए अगर गलती से पाइप शरीर पर टच हो जाए, तो ऐसा लगता है जैसे आपका नहाना खराब हो गया। बाथरूम में पूरे दिन पानी गिरता रहता है, इसलिए पाइप पर नमी और सीलन के कारण फंगस या दाग दिखने लगता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बेसिन की पाइप को साफ करने के जरूरी टिप्स बताएंगे। इससे पाइप हमेशा साफ रहेगी और आपकों गंदगी का अहसास नहीं होगा।
पॉलीथीन बांधकर सफाई करें
- गंदी पाइप छूने का मन नहीं करता है, तो इसके लिए आप टिप्स फॉलो कर सकती हैं।
- आप हाथों में पॉलीथीन बांध लें, इसके बाद हाथों में ब्रश पकड़कर पाइप की सफाई करें।
- इससे आपका हाथ भी गंदा नहीं होगा और आप रगड़-रगड़कर पाइप की सफाई कर सकती हैं।
- इसका फायदा यह है कि आपके नाखुनों में भी पाइप की गंदगी नहीं जाती है।
- आप पाइप को नॉर्मल डिटर्जंट और गर्म पानी से भी साफ करेंगी, तो भी यह पहले की तरह चमक जाएगा।
पाइप को अलग करके सफाई करें
- पाइप बेसिन में लगे हुए साफ करेंगी, तो यह आपको और ज्यादा गंदा लगेगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसका एक हिस्सा बेसिन में दूसरा हिस्सा नीचे जाली में लगा होता है।
- इसलिए, बेसिन के पाइप की सफाई के लिए आप इसे पहले उतारकर अलग कर लें।
- इसके बाद ब्रश की मदद से रगड़ें।
- रगड़ने से पहले आप इसे बड़े से टब में डिटर्जेंट पाउडर डालकर भी छोड़ सकती हैं।
- पाइप को हल्के गर्म पानी के साथ डिर्टंजेंट मिलाकर छोड़ दें।
- 10 मिनट बाद ब्रश की मदद से साफ करें और वापस बेसिन में लगा लें।
- इन तरीकों से पाइप साफ करना बहुत आसान है।
इसे भी पढ़ें- Termite Removal Hacks: घर के हर कोने में छिड़कें इन 3 चीजों का घोल, दूर-दूर तक नजर नहीं आएंगे दीमक; खर्च होंगे महज 30 रुपये
पाइप के निशान कैसे साफ करें
- बेकिंग सोडा और सिरका ट्रिक भी पाइप के निशान को साफ करने के लिए बेस्ट है।
- कई बार जंग और मिट्टी का दाग पाइप पर जम जाता है।
- इसलिए आप ऊपर से सिरका डालें और झाग बनने दें।
- 5 से 10 मिनट बाद पानी डालकर इसे धो लें।
- इससे निशान साफ हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- LPG Crisis के बीच बढ़ी सिलेंडर की चोरी, जानें शिकायत दर्ज कराने की पूरी प्रक्रिया और जरूरी नंबर
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।