Termite Removal Hacks: घर के हर कोने में छिड़कें इन 3 चीजों का घोल, दूर-दूर तक नजर नहीं आएंगे दीमक; खर्च होंगे महज 30 रुपये

What Is The Best Treatment For Termites: लकड़ी के फर्नीचर, दरवाजों और कीमती कागजों के लिए दीमक किसी दुश्मन से कम नहीं होतीं। एक बार अगर ये घुस जाएं, तो देखते ही देखते हजारों रुपये का फर्नीचर मिट्टी में मिला देती हैं। अब ऐसे में अधितकर लोग दीमक से छुटकारा पाने के लिए महंगे पेस्ट कंट्रोल करवाते हैं, लेकिन इसके बाद जो एक अलग समस्या आती है, वह है केमिकल की गंध, जिसे निकालने के लिए अलग मेहनत करनी पड़ती है। क्या आप जानती हैं कि किचन में मौजूद चीजों का इस्तेमाल करके असरदार एंटी-दीमक घोल तैयार कर सकती हैं?
30 रुपये के खर्च में बना देसी नुस्खा दीमक का जड़ से सफाया करने में मददगार है। इसे बनाने के बाद घर के उन कोनों में छिड़के जहां पर दीमक का हमला हो सकता है। नीचे लेख में जानें इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका।
नमक और गर्म पानी का घोल करेगा दीमक का खत्मा

नमक दीमक को मारने का सबसे पुराना तरीका है। अगर आपके घर में पिछले साल दीमक का आतंक ज्यादा था, तो इनके आने से पहले यह छिड़काव कर सकती हैं। नीचे जानें इस घोल को बनाने का तरीका।
कैसे बनाएं घोल?
- एक कप गुनगुने पानी में आधा कप नमक मिलाएं।
- अब उसे तब तक चलाएं जब तक नमक पूरी तरह घुल न जाए।
कैसे करें इस्तेमाल?
- इस घोल को एक स्प्रे बोतल में भरें।
- अब इसे घर के उन कोनों, दरारों या लकड़ी के हिस्सों पर छिड़कें।
- यह घोल दीमक को पनपने से रोकता है।
इसे भी पढ़ें- Dimak Ki Dawa: फर्नीचर को खाए जा रही है दीमक, इंजेक्शन में मिलाएं 1 चम्मच यह तेल, पहली ही डोज में हो जाएगी छुट्टी
सफेद सिरका और नींबू का रस करेगा दीमक को रोकने का काम

किचन में मौजूद सफेद सिरके का इस्तेमाल दीमक को घर से दूर रखने में कर सकती हैं। विनेगर में मौजूद एसिडिक गुण दीमक के लिए जानलेवा होताहैं। वहीं जब इसमें नींबू का रस मिलाती हैं, तो इसकी गंध बढ़ जाती है। नीचे देखें घोल बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका।
कैसे बनाएं घोल?
- आधा कप सफेद सिरके में दो नींबू का रस निचोड़ें।
- अब इस घोल को अच्छी तरह मिला लें।
इस्तेमाल करने तरीका
- इस घोल को सीधे दीमक वाली जगह या लकड़ी के छेदों में स्प्रे करें।
- इसकी तेज महक से दीमक तुरंत भाग जाते हैं।
- अगर पहले कभी दीमक लगे, तो वह दोबारा उस जगह पर घर नहीं बनाते।
मिट्टी का तेल से बनाएं दीमक को मारने की दवा

मिट्टी के तेल का इस्तेमाल दीमक को भगाने के लिए कर सकती हैं। इसकी तेज गंध दीमक को खत्म करने का काम करती हैं। नीचे देखें इस्तेमाल करने का तरीका।
इस्तेमाल करने का तरीका
- मिट्टी के तेल को पानी में मिलाने की जरूरत नहीं होती।
- कॉटन की मदद से या स्प्रे द्वारा उस जगह पर लगाएं, जहां दीमक का प्रभाव है।
- केरोसिन को किचन या आग वाली जगह के पास इस्तेमाल न करें।
इसे भी पढ़ें- Termite Removal Hacks: दरवाजे के बाद, दीमक ने दीवार पर साधा निशान? इन 5 आसान तरीकों से करें जड़ से खत्म
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो इसे शेयर करें। ऐसे ही आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।