Aadhaar Card: आधार कार्ड आज के समय में सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट में से एक है। वहीं, अगर आधार कार्ड खो जाए और आपके पास आधार नंबर या फिर एनरोलमेंट स्लिप भी ना हो। तो परेशान न हों, कुछ मिनटों में ही आप EID या UID नंबर पा सकते हैं। EID या फिर UID, Aadhaar Unique Identification Number 28 अंकों का यूनिक आईडी नंबर होता है।
जब आप आधार के लिए एनरोल करते हैं, तब आपको ये नंबर दिया जाता है। आधार कार्ड के लिए एनरोल करने के बाद आपको इन नंबर को संभाल कर रखना चाहिए। इसके द्वारा आप बाद में अपने आधार कार्ड का स्टेटस चेक कर पाते हैं। लेकिन अगर आप से ये EID नंबर खो गया है, फिर भी आप इसे वापिस हासिल कर सकते हैं। क्या है प्रोसेस जान के लिए देखिए जरूर पढ़ें ये आर्टिकल। UID या EID नंबर पाने के लिए यहां कुछ तरीके दिए गए हैं:
इसे भी पढ़ें: क्या आपको पता है कितनी जगह हुआ है आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल? इस तरीके से जानें
इसे भी पढ़ें: Aadhar: एक मोबाइल नंबर से कितने आधार किए जा सकते हैं लिंक, यहां जानें A To Z जानकारी
आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र (ASC) पर जाकर भी अपना UID और EID नंबर प्राप्त कर सकते हैं। ASC में आपको एक फॉर्म भरना होगा और अपना आधार कार्ड खो जाने का प्रमाण देना होगा। ASC के कर्मचारी आपके आधार कार्ड का डेटाबेस में से UID और EID नंबर ढूंढ कर आपको प्रदान करेंगे।
आप UIDAI हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल करके भी अपना UID और EID नंबर प्राप्त कर सकते हैं। हेल्पलाइन पर आपको अपना नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर बताना होगा। हेल्पलाइन पर आधार सेवा केंद्र के कर्मचारी आपके आधार कार्ड का डेटाबेस में से UID और EID नंबर ढूंढकर आपको प्रदान करेंगे।
UIDAI की वेबसाइट और आधार मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करना सबसे आसान और सुविधाजनक तरीका हो सकता है। आधार सेवा केंद्रों में भीड़ हो सकती है, इसलिए अगर आप जल्दी में हैं तो यह विकल्प उपयुक्त नहीं होगा। UIDAI हेल्पलाइन पर कॉल करने में भी समय लग सकता है। साथ ही अपना UID और EID नंबर किसी के साथ भी शेयर न करें। अपने आधार कार्ड को सुरक्षित रखें। अगर आपका आधार कार्ड खो जाता है, तो तुरंत इसकी सूचना UIDAI को दें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।