Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:02 PM IST

क्या आपको पता है कितनी जगह हुआ है आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल? इस तरीके से जानें

आपके आधार का इस्तेमाल कहां-कहां और किन कामों के लिए हुआ है, इसकी जांच आप घर बैठे ही कर सकती हैं। इसके लिए बस आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
Updated:- 2024-02-09, 21:00 IST
image

Aadhaar Card History: भारकतीयों के लिए आधार कार्ड एक पहचान है, जिसका उपयोग कई सेवाओं में प्रमाण के तौर पर किया जाता है। बैंकिंग, ट्रैवल, परीक्षा, ड्राइविंग आदि हर जगहों पर इसका इस्तेमाल किया जाता है। राशन लेने और मोबाइल सिम खरीदने में भी आधार कार्ड की जरूरत होती है। कुल मिलाकर, आज के डेट में कोई भी काम बिना आधार के नहीं हो पाता है। पर, आपका आधार किन-किन कामों में यूज हो रहा है, इसके बारे में आपको जानकारी होना बेहद जरुरी है। इससे ये भी पता चल जाएगा कि कहीं आपके आधार का किसीने गलत तरीके से तो इस्तेमाल नहीं किया है। यह आपके प्राइवेसी के लिहाज से बेहद जरुरी है कि आप अपने आधार का रिकॉर्ड चेक करें। तो चलिए इसमें हम आपकी सहायता करते हैं। यहां हम आपको आपके आधार की हिस्ट्री देखने के टिप्स।

किस वेबसाइट से चेक कर सकते हैं आधार के रिकॉर्ड्स

Aadhaar card history kaise check kare

आधार बनाने वाली सरकारी एजेंसी यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया अब आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री सर्विस की सुविधा देता है। UIDAI के जरिए आप आधार कार्ड के अब तक के सारे रिकॉर्ड्स को चेक कर सकते हैं। इससकी मदद से आपको मिनटों में पता लग जाएगा कि आपका आधार कहां-कहां इस्तेमाल किया गया है। बता दें, एक बार में आप पिछले 6 महीने के 50 रिकॉर्ड की लिस्ट देख सकते हैं।

कैसे करें आधार की हिस्ट्री चेक

  • इसके लिए सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं।
  • यहां लेफ्ट साइड कॉर्वनर में My Aadhaar टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको Aadhaar Authentication History विकल्प दिखेगा, उसपर क्लिक करना है।
  • यहां अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद OTP Request पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा।
  • ओटीपी दर्ज करें और  Submit पर क्लिक कर दें।
  • आपके स्क्रीन पर आपको अपनी आधार की ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री दिखाई देगी।

 इसे भी पढ़ें- एक मोबाइल नंबर से कितने आधार किए जा सकते हैं लिंक

50 से अधिक रिकॉर्ड हिस्ट्री कैसे देखें

aadhaar update history with mobile number

अगर आपको 6 महीने से ज्यादा पुरानी या फिर 50 से ज्यादा आधार की हिस्ट्री चेक करना है तो आप डेट सेलेक्ट कर डिटेल्स चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर कहीं पर आपके आधार का गलत इस्तेमाल हुआ है, तो इसे  AUA से संपर्क करें। 

 इसे भी पढ़ें- घर बैठे ही फ्री में चेंज कर पाएंगे 10 साल पुराने डिटेल्स

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image credit: Freepik, Herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।