Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:41 PM IST

Aadhar: एक मोबाइल नंबर से कितने आधार किए जा सकते हैं लिंक, यहां जानें A To Z जानकारी

Aadhar Card Update: आधार कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई सवाल रहते हैं। उन्हीं में से एक है- एक मोबाइल नंबर से कितने आधार को लिंक किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके जवाब।
Updated:- 2024-02-02, 18:04 IST
image

Aadhar Card Update: आज के डेट में आधार कार्ड को सबसे जरुरी दस्तावेज में से एक माना जाता है। क्योंकि यह हर इंसान की पहचान है। बता दें किसी भी व्यक्ति का आधार उसके जीवनकाल में सिर्फ एक ही बार बनता है। हालांकि, कुछ चेंज कराने के लिए इसे आप कभी भी अपडेट करा सकते हैं। फिर चाहे वो मोबाइल नंबर हो या फिर घर का पता या डेट ऑफ बर्थ आदि डिटेल्स कभी भी बदले जा सकते हैं। लेकिन, इससे जुड़े कुछ सवाल और कंफ्यूजन लोगों के मन में हमेशा बना रहता है। इन्हीं में से एक है- एक मोबाइल नंबर को कितने आधार से लिंक कराया जा सकता है। ऐसे में आपको चिंता करने की जरुरत नहीं। आज हम इससे जुड़ी जानकारी आपको बताने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं एक मोबाइल नंबर से कितने आधार को लिंक किए जा सकते हैं।

एक मोबाइल नंबर से कितने आधार हो सकते हैं लिंक?

How to link Aadhar with one mobile number in hindi

UIDAI की वेबसाइट के मुताबिक, एक मोबाइल नंबर से लिंक किए जाने वाले आधारों की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है। आप एक नंबर से कई सारे आधार बनवा सकते हैं। हालांकि, लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अपने पर्सनल मोबाइल नंबर को ही अपने आधार से लिंक कराएं। क्योंकि, ऑनलाइन आधार से जुड़े कोई भी काम में आपको रजिस्टर्ड मोबाइन नंबर की जरुरत होती है। अधि जानकारी के लिए आप https://uidai.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं। यहां आपको आधार से जुड़ी सारी चीजें कई अलग-अलग भाषाओं में मिल जाएंगी।(आधार कार्ड से कैसे बदलें गलत डेट ऑफ बर्थ)

इसे भी पढ़ें: आधार वर्चुअल आईडी क्या है? जानिए आईडी होने फायदे

मोबाइल नंबर नहीं कर सकते Online Update

how to know which mobile number is linked with my aadhar

आधार में मौजूद कोई जरुरी और पर्सनल डिटेल्स जैसे एड्रेस और डेट ऑफ बर्थ आदि को आप आसानी से ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। लेकिन, कुछ चीजों के लिए आधार सेंटर पर जाना अनिवार्य होता है। जानकारी के लिए बता दें, आधार सेवा केंद्र जाकर ही आप अपना मोबाइल नंबर अपडेट करा सकते हैं। यहां आपको एक फॉर्म दिया जाएगा, जिसे फिल करके जरुरी डॉक्यूमेंट्स(आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे बदलें) देकर उन्हें वेरिफाई कराना होगा। इसके लिए आपको ज्यादा शुल्क भी नहीं देना होगा। बता दें, आधार में किए जाने वाले किसी प्रकार के अपडेट में 30 दिनों तक का समय लगता है।

इसे भी पढ़ें: नवजात का भी बन सकता है आधार कार्ड, स्वास्थ सेवाओं में मिलते हैं ये फायदे

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।