Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:46 AM IST

सिर्फ एक SMS से कर सकती हैं आप आधार कार्ड को लॉक, जानिए यह पूरा प्रोसेस

आधार कार्ड में कई सारी जानकारी होती है। इसे सेफ रखना बहुत जरूरी होता है। एक एसएमएस की मदद से आप आधार कार्ड को घर बैठे ही लॉक और अनलॉक कर सकती हैं। चलिए जानते हैं इस पूरे प्रोसेस के बारे में। 
Updated:- 2023-10-11, 14:36 IST
image

आधार कार्ड से भारतीय नागरिक की आइडेंटिटी पता चलती हैं और इसमें व्यक्ति की पर्सनल जानकारी भी सेव होती है। कई बार लोगों को यह डर रहता है कि कहीं उनके आधार कार्ड का मिसयूज न हो जाए या फिर चोरी होने पर उनकी जानकारी का कोई गलत इस्तेमाल न कर ले। चलिए इस लेख में हम आपको बताते हैं कि आप अपने आधार कार्ड को घर बैठे एसएमएस से कैसे लॉक और अनलॉक कर सकती हैं। 

कैसे करें आधार कार्ड को लॉक और अनलॉक? 

ways to lock aadhaar card with sms service

  • सबसे पहले आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। (वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें)
  • इसके बाद आपको My Aadhaar को सिलेक्ट करना होगा और फिर Aadhaar Services पर क्लिक करना होगा। 
  • फिर आपको Lock/Unlock Biometrics पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपना 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड को लिखें। 
  • इसके बाद Send OTP ऑप्शन पर क्लिक करें और आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी आएगा वह इसमें फिल कर दें। 
  • अब आपको बायोमेट्रिक डेटा को Lock /Unlock करने का ऑप्शन मिलेगा। इसे आप सेलेक्ट कर सकती हैं और Lock बटन पर क्लिक कर सकती हैं। 
  • इस प्रकार से आप बायोमेट्रिक डेटा लॉक कर पाएंगी और  Unlock बटन पर क्लिक करते ही अनलॉक हो जाएगा। 

अगर आप यह स्टेप्स फॉलो करती हैं तो किसी भी व्यक्ति के पास अगर आपकी आधार कार्ड की जानकारी होगी तो भी वह उसका मिसयूज नहीं कर पाएगा। 

इसे जरूर पढ़ें- बिना डॉक्युमेंट्स के लिंक करना है आधार कार्ड से मोबाइल नंबर तो करें ये काम 

घर बैठे एसएमएस से कैसे लॉक करें आधार कार्ड? 

इसके लिए आपको सबसे पहले GETOPT<space>आधार नंबर का 4 या 8 नंबर लिखें और इसे 1947 पर भेजना होगा। फिर आपको 6 अंकों का  OTP मिलेगा। फिर लॉकिंग रिक्वेस्ट के लिए आपको LOCK UID<space>आधार नंबर का 4 या 8 नंबर <space>OTP लिखना होगा और इसे 1947 पर भेज ना होगा। 

इसके बाद आपको एक कंफर्मेशन मैसेज आ जाएगा जिससे आपको यह पता चल जाएगा कि आधार कार्ड लॉक हो गया है। आधार अनलॉक करने के लिए आपको 1947 पर UNLOCK UID<Space>VID के 6 या 8 अंक <Space>OTP भेजना है। इससे आपको आधार कार्ड लॉक हो जाएगा।

 इसे जरूर पढ़ें- अब और भी आसान हुआ आधार कार्ड बनवाना, जानें कैसे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

 

image credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।