herzindagi
hakcs to check if gas cylinder is leaking or not in hindi

Gas Cylinder: कहीं आपके घर में गैस सिलेंडर तो लीक नहीं हो रहा है? ऐसे करें पता

कई बार गैस सिलेंडर से गैस लीक होने लगती है और इससे आग भी लग सकती है। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि जब भी गैस लीक हो तो क्या करें और यह कैसे पता करें कि गैस लीक हो रही है या नहीं। 
Editorial
Updated:- 2023-10-05, 17:30 IST

गांव से लेकर शहरों तक अब कई लोग गैस सिलेंडर का यूज करके ही खाना बनाते हैं। एलपीजी गैस सिलेंडर से लोगों को काफी सुविधाएं मिलती हैं। लोग आसानी से सिर्फ एक कॉल या ऑनलाइन माध्यम से गैस सिलेंडर बुक करते हैं और इसे सीधे अपने घर पर मंगवा लेते हैं, लेकिन कई बार गैस सिलेंडर से गैस लीक होने लगती है। इसके बारे में आप कैसे पता कर सकती हैं और अपना बचाव कैसे कर सकती हैं यह हम आपको बताएंगे। 

कैसे पता करें गैस लीक हो रही है या नहीं? 

how to check if gas cylinder is leaking or not

आपका गैस सिलेंडर लीक के बारे में पता करने के लिए पानी की मदद ले सकती हैं। आपको सिलेंडर में रेगुलेटर लगाने वाली जगह पर थोड़ा पानी डालना होता है। ऐसे में अगर उसमें से बुलबुले उठ रहे हैं, तो ये संकेत होता है कि गैस सिलेंडर लीक है। जबकि ऐसा न होने पर गैस सिलेंडर को ठीक माना जाता है।

गैस सिलेंडर को आप जब घर पर लाएं तो आपको इसे इस्तेमाल के दौरान समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए। गैस सिलेंडर लगाने से पहले और इस्तेमाल के बीच में इसे चेक करते रहें कि कहीं ये लीक तो नहीं हो रहा और अगर आपको पता लगता है कि आपका सिलेंडर लीक हो रहा है, तो आपको इसका इस्तेमाल नहीं करना है और इसे तुरंत गैस एजेंसी में जानकारी देकर वापस कर देना चाहिए। 

 इसे भी पढ़ें- कैसे पता लगाएं कि गैस सिलेंडर होने वाला है खाली

अगर गैस सिलेंडर से गैस लीक हो रही हो तो क्या करें?

जब भी गैस लीक हो, तो ध्यान रखें कि माचिस भूलकर न जलाएं और लाइट के स्विच न खोलें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आग लग सकती है। इसके साथ ही घर के दरवाजे-खिड़कियां खोल दें, ताकि अंदर गैस के कारण घुटन न हो। इसके बाद आपको तुरंत रेगुलेटर बंद कर देना चाहिए, जिससे गैस लीक होना बंद हो जाती है। पर अगर ऐसा नहीं होता है, तो फिर आपको रेग्युलेटर को सिलेंडर से निकाल देना चाहिए और सिलेंडर पर सेफ्टी कैप लगा दें। इसके बाद इसकी जानकारी अपनी गैस एजेंसी को जरूर दें। 

यह विडियो भी देखें

 इसे भी पढ़ें- गैस कनेक्शन से जुड़े हुए इन 3 नियमों के बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

image credit- freepik 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।