DIY Hacks: दरवाजे के जाल में फंसी गंदगी को चुटकियों में ऐसे करें साफ

घर को साफ रखने के लिए हम सभी तरह-तरह के टिप्स फॉलो करते हैं। लेकिन बावजूद इसके घर के अलग-अलग हिस्सों में गंदगी लग जाती है। अब आप दरवाजों को ही देख लिजिए। बहुत से लोग दरवाजे के मेन गेट पर लोहे की जाली लगाते हैं, जिसमें एक समय के बाद बहुत ज्यादा गंदगी फंस जाती है। इस जाली को आप कैसे आसानी से साफ कर सकते हैं, इस आर्टिकल में जानें।
घर के दरवाजे में फसी धूल को कैसे साफ करें?

घर के दरवाजे में फंसी धूल को आप कपड़े की मदद से नहीं निकाल सकते हैं। क्योंकि जाली के अंदर छोटे-छोटे होल बने होते हैं, जिसमें फंसी गंदगी को कपड़े की मदद से साफ नहीं किया जा सकता है। इसके लिए आप फूल झाड़ू इस्तेमाल कर सकते हैं। फूल झाड़ू को जैसे ही आप दरवाजे पर मारेंगे ढेर सारी गंदगी फर्श पर गिर जाएगी।
इसे भी पढ़ेंः खिड़की-दरवाजों में बार-बार जम जाती है धूल तो इन तरीकों से फटाफट करें सफाई
घर के दरवाजे को नया कैसे बनाएं?
घर के दरवाजे को नया जैसे बनाने के लिए आप डिटर्जेंट के घोल को इस्तेमाल कर सकते हैं। डिटर्जेंट के घोल को आप जैसे ही कपड़े पर लगाकर उससे दरवाजा साफ करेंगे, दरवाजे की गंदगी निकलने लग जाएगी। ऐसा करने में आपको टाइम लगेगा, लेकिन इस ट्रिक से दरवाजा बिल्कुल नया लगने लग जाता है।
क्या दरवाजे को पानी से धोना चाहिए?
घर के दरवाजे को आप पानी से भी धो सकते हैं। इसके लिए आपको बस इस बात का ख्याल रखना है कि वो लोहे का हो, लकड़ी का नहीं। जब आप पाइप से से सीधा लोहे के गेट के जाली में पानी डालते हैं, तो सारी गंदगी खुद ब खुद निकल जाती है।
घर के दरवाजे को किस स्प्रे से साफ करें?

इन सभी टिप्स के अलावा आप दरवाजे को साफ करने के लिए स्प्रे भी तैयार कर सकते हैं। इससे के लिए आपको एक बाउल में पानी लेना है और इसमें 2 चम्मच बेकिंग सोडा डालना है। अब आधे नींबू का रस भी मिला दें। इसके बाद आप इस लिक्विड को बोतल में डालें और घर के दरवाजे पर स्प्रे घर गीले कपड़े से साफ करें।
इसे भी पढ़ेंः Cleaning Tips: घर की सफाई करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik, Instamart
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।