
सर्दियों का मौसम आ चुका है और अब हर दिन आपका कंबल बेड पर ही पड़ा रहेगा। क्योंकि कोई न कोई कंबल में हमेशा बैठा रहता है। वैसे तो हर साल सर्दी आते ही बहुत से लोग कंबल खरीदते हैं।
क्योंकि पूराने कंबल उन्हें आरामदायक नहीं लगते। ऐसा इसलिए क्योंकि कंबल को वर्षों तक आरामदायक बनाए रखने के लिए कंबल की कुछ देखभाल की आवश्यकता होती है। लेकिन लोग ठंड के मौसम में आलस के चलते इसका ध्यान नहीं रखते।
ऐसा करने की वजह से ही कंबल ज्यादा सालों तक आरामदायक नहीं रहते। कुछ कंबल ऐसे होते हैं, जो धोने योग्य नहीं होते इसलिए इनका ध्यान अलग तरीके से रखा जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप कंबल को सालों तक आरामदायक रख सकते हैं।
अगर आपका कंबल धोने योग्य है, तो आप इसे शैम्पू में धोएं। क्योंकि सर्फ या साबुन आपके कंबल की सॉफ्टनेस को खराब कर देता है। कंबल को ज्यादा रगड़े नहीं, फिर धोने के बाद इसे धूप में सुखा लें।
अगर आप इन झंझट से बचना चाहते हैं, तो आप इसे लॉन्ड्री को दे सकते हैं। ध्यान रखें कि हर साल आपको गर्मी आने से पहले कंबल को एक बार धोना जरूर चाहिए, वरना एलर्जी हो सकती है।

अगर आपका कंबल धोने योग्य नहीं है या फिर रजाई है, तो आप इसे धूप में सूखा सकती हैं। कंबल की सॉफ्टनेस बरकरार रखने का ये सबसे आसान और अच्छा तरीका है। (जिद्दी दागों को साफ करने के आसान तरीके)
इससे कीटाणु भी मर जाते हैं। आप रोज-रोज कंबल यूज करते हैं, तो आपको इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए आप इसे धूप में जरूर डालें।
इसे भी पढ़ें- Cleaning Hacks: सर्दियां आने से पहले ऐसे कर लें अपने कंबल और रजाई की सफाई

सर्दियों में अगर कंबल को कभी-कभी रोशनी और हवा मिले, तो अच्छा होता है। यदि आप हर दिन इसे यूज कर रही हैं, तो इसमें धूल जम जाती है। जिस तरह आपके कपड़े गंदे होते हैं, ठीक उसी तरह कंबल का भी हाल होता है।(ऊनी कपड़ों के रोएं हटाने के हैक्स)
इसे धोना नहीं चाहते हैं, तो आप सॉफ्ट ब्रश की मदद से इसे साफ करें। इसके लिए आपको धूप में कंबल का लटकाना है, फिर इसपर ब्रश की मदद से रब करना है। इसके सिवा आप साफ जगह पर कंबल बिछाएं और उसी दिशा में ब्रश कर सकते हैं। इससे कंबल में फंसी धूल निकल जाएगी।
इसे भी पढ़ें- ब्लैंकेट में निकल आए हैं रोएं, तो उन्हें हटाने के लिए आजमाएं ये हैक्स
कंबल धोते समय गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। इससे वूलन के कपड़े खराब हो जाते हैं। अगर आप इसे पानी से धो रही हैं, तो गीले कंबल को वॉशिंग मशीन में सुखाने के लिए सीधे न डालें।
पहले इसे किसी सूखे तौलिये में लपेट लें या फिर आप कंबल को कुछ देर बाहर छोड़ दें, ताकि पानी निकल जाए। कंबल को ड्रायर की बजाय हवा में सुखाएं। ड्रायर में कंबल के रेशे क्षतिग्रस्त हो जाते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।