इस योजना से आपकी बेटी को शिक्षा में मिलेगा खूब फायदा, जानिए पूरा प्रोसेस

केंद्र सरकार के द्वारा कई सारी योजनाएं और स्कीम शुरू की जाती है। इन योजनाओं से लोगों को कई तरह के लाभ मिलते हैं। कई योजनाओं से लड़कियों का भविष्य भी बेहतर होता है। बालिका समृद्धि योजना से सरकार की कोशिश है कि उन लड़कियों का भविष्य बेहतर हो सके जो गरीबी रेखा के नीचे हैं यानी बिलो पॉवर्टी लाइन में अपना जीवन गुजार रही हैं।
क्या है बालिका समृद्धि योजना ?
बालिका समृद्धि योजना से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले सभी परिवार की लड़कियों को केंद्र सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता दी जाती है।(क्या महिला स्वरोजगार योजना के तहत सच में दिए जा रहे हैं 1 लाख रुपए? जानने के लिए पढ़ें)
आपको बता दें कि लड़की के जन्म के बाद से उनकी शिक्षा में भारत सरकार आर्थिक सहायता करती है। साल 1997 में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा यह योजना शुरू करी गई थी जिसका लाभ आज भी लड़कियों को मिल रहा है।
इसे भी पढ़ें-Mahila Nidhi Scheme: 20 घंटे के अंदर महिलाओं को मिलेंगे 40 हजार रुपए, जानें कैसे
कैसे मिलता है योजना से लाभ?
बेटी के जन्म के समय इस योजना से बेटी की माँ को 500 रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। इसके बाद लड़की के बड़े होने पर उसकी स्कूल की शिक्षा पूरी होने तक कई बार छात्रवृति और आर्थिक सहायता की राशि लड़की के बैंक अकॉउंट में प्रदान की जाती है।
इस योजना से किसे मिलता है लाभ
इस योजना का लाभ आपको तभी मिल सकता है जब आपके पास भारत के ही किसी भी राज्य का निवास प्रमाण पत्र होगा।(जानिए हर महीने 1 लाख रुपये पेंशन कैसे पाएं? ऐसे करें निवेश)
आपको बता दें कि इस योजना के लिए केवल कोई बालिका जो गरीबी रेखा से नीचे हो और उसके परिवार की आर्थिक स्थिति सही न हो उसे ही इस योजना के लिए आवेदन करना चाहिए। इसमें जो भी लड़की आवेदन कर रही है उसकी डेट ऑफ बर्थ 15 अगस्त 1997 के बाद की होनी चाहिए।
इस योजना से उन परिवारों को लाभ मिलेगा जिन परिवार में दो बेटियां होंगी।
इसे भी पढ़ें- दो बेटियों वाले परिवार को इस योजना से मिलेगा फायदा ही फायदा
बालिका समृद्धि योजना के लिए इम्पोर्टेन्ट डॉक्यूमेंट
- राशन कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- माता पिता का पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- बैंक पासबुक डिटेल
कैसे करें इस योजना के लिए आवेदन?
सबसे पहले आपको इस योजना के लिए भारत सरकार की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करना होगा। (अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें)। अप्लाई करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस पूरा करना होगा। जब रेजिस्ट्रेशन हो जाएगा तो आपको एक पासवर्ड आईडी भी मेल से या आपके फोन नंबर पर मैसेज से डायरेक्ट मिल जाता है।
फिर आपको वेबसाइट पर न्यू लॉगिन करके सारे डॉक्यूमेंट अपलोड करने होते हैं। इसके बाद सारी जानकारी फॉर्म में पूरी होने पर आपको इस योजना से भारत सरकार की तरफ से बैंक अकाउंट में राशि प्रदान करी जाती है।
इस तरह से आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।