Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:30 AM IST

वृषभ राशि के लोगों को किस तरह करना चाहिए अपने पार्टनर का चुनाव, एक्सपर्ट से जानें

टैरो कार्ड एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें वृषभ राशि के लोगों को किस तरह के पार्टनर को चुनना चाहिए।
Updated:- 2022-04-06, 11:01 IST
image

अक्सर लोग राशि में भरोसा करते हैं। जिसके कारण वह ज्यादातर काम अपनी राशि के हिसाब से ही करते हैं। ऐसे में जब बात पार्टनर चुनने की आती है तो लोग अपनी राशि के हिसाब से ही सबकुछ करते हैं। एक महिला अपने पार्टनर में एक ही नहीं कई चीजें देखती हैं। ऐसे में एक्सपर्ट जीविका शर्मा बताने जा रही हैं कि वृषभ राशि वालों को अपने पार्टनर का चुनाव कैसे करना चाहिए। आइए जानते हैं।

एक्टिव लोग आते हैं पसंद

taurus

वृषभ राशि वाले लोगों को आलसी लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं होते हैं। वृषभ अपने काम में बेहद एक्टिव होते हैं। इसलिए वह उन लोगों के साथ नहीं रह सकते , जिसने उनकी एनर्जी मैच नही होती है। यह सब बातें वृषभ राशि वाले लोगों को परेशान करती है। जिसके कारण पार्टनर्स के बीच आमौतर पर झगड़े और बहस हो सकती है।

प्यार और देखभाल है प्राथमिकता

वृषभ राशि वाले लोगों को देखभाल और प्यार करने वाले साथी पसंद होते हैं। यही कारण है कि वह जब रिलेशनशिप में होते हैं तो उन्हें रोमांटिक और प्यार करने वाले इंसान चाहिए होता है। वृषभ राशि के लोगों को ऐसी साथी की तलाश करनी चाहिए जो हर काम में भाग लेते हों। भले ही यह काम घर का हो या अन्य। वृषभ राशि के लोगों को सादा जीवन जीना पसंद होता है। इसलिए उन्हें ऐसा पार्टनर ढूंढना चाहिए जिसे चकाचौंध भरी दुनिया पसंद न हो। 

समस्या को सुलझाने वाला व्यक्ति हो

jeevika sharma

वृषभ राशि वाले लोगों को हमेशा ऐसे साथी की तलाश करनी चाहिए जो समस्या को ठीक करना जानते हैं। यानी उनमें प्रॉब्लम सॉल्विंग टैलेंट हो। हालांकि, वृषभ राशि के लोग समस्या से निपटने में माहिर होते हैं। लेकिन कई बार स्थिती ऐसी आ जाती है कि उन्हें एक किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत पड़ती है जो, उस दौरान उन्हें शांत कर सके। (वृषभ लव हॉरोस्कोप 2022)

इसे भी पढ़ें: मेष राशि वालों को अपने पार्टनर का चुनाव कैसे करना चाहिए, एक्सपर्ट से जानें

मुसीबत से लड़ना जानता हो

वृषभ राशि वाले लोगों को एक ऐसे साथी को चुनना चाहिए जो अपने आस पास की चीजों, लोगों और परिस्थितियों से निपटने का तरीका जानते हों। वृषभ राशि के लोगों को कायर लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं होते हैं। इसलिए वह अपनी जिंदगी में हमेशा एक ऐसे सख्श तलाश करते हैं जो उन्हें और भी पावरफुल बना सके। 

इसे भी पढ़ें: ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें कैसा होता है वृषभ राशि के लोगों का स्वभाव और उनकी लव लाइफ

विश्वास है जरूरी

वृषभ राशि के लोगों को ऐसे पार्टनर की तलाश करनी चाहिए जिन पर वह भरोसा कर सकें। या फिर सामने वाला व्यक्ति आप पर भरोसा कर सके। ऐसा इसलिए क्योंकि वृषभ राशि के लोगों के लिए विश्वास ही वह कड़ी है जो एक रिश्ते को जोड़े रखती है।  (शास्त्रों में बताए गए तुलसी के सूखे पत्तों के उपाय)

मार्गदर्शन करने वाला हो

वृषभ राशि वाले लोगों को ऐसा पार्टनर चुनना चाहिए जो उनका अच्छा मार्गदर्शन कर सकें। अगर व्यक्ति आपके बुरे समय में सही मार्गदर्शन करता है तो इसका मतलब है कि वह आपका पार्टनर बन सकता है। साथ ही वृषभ राशि वालों को ऐसे साथी की तलाश करनी चाहिए जो उनके लिए बोझ न बने। इसके साथ ही ऐसा पार्टनर चुनना चाहिए जो आपकी बात मानें।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik & HZ

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।