Youtube में 1 करोड़ व्यूज आने पर कितने मिलते हैं पैसे, इन्फ्लूएंसर बनने का शौक है तो जान लें ये जानकारी

यूट्यूब से हर कोई पैसा कमाना चाहता है। आज के समय में सोशल मीडिया अकाउंट सिर्फ एंटरटेनमेंट का ही जरिया नहीं है, बल्कि यह अब कमाई का जरिया भी बन गए हैं। कई लोग ऐसे हैं, जो इन्फ्लूएंसर बनने का सपना देखते हैं, ढेर सारे पैसे कमाने की इच्छा रखते हैं। हालांकि, उन्हें इस बात की जानकारी नहीं होती कि यू ट्यूब आपको किस तरह से पेमेंट करता है। कई वीडियो आपने देखी होंगी, जिनपर लाखों-करोड़ों व्यूज होते है, लेकिन क्या आपके मन में आया है कि इसके लिए कितने पैसे यूजर को मिलते होंगे? अगर नहीं तो इन्फ्लूएंसर बनने के लिए आपको इन बारे में पता होना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
1 करोड़ व्यूज आने पर कितने पैसे मिलते हैं?
- अगर आपकी किसी वीडियो पर व्यूज 1 करोड़ हो गए हैं, तो आपको लगभग 5 लाख से 6 लाख के करीब पैसे मिल सकते हैं। हालांकि, आपको ध्यान रखना होगा कि आपका चैनल मोनेटाइज है या नहीं।
- कंटेंट के हिसाब से यूट्यूब कई बार आपको 5 से 10 लाख रुपये भी देता है। यह आपकी वीडियो के एगेंजमेंट और शेयर पर भी निर्भर करता है। इसके साथ ही वीडियो किस टॉपिक पर है यह भी डिपेंड करता है।
- अगर आप इन्फ्लूएंसर बनने का सपना देख रही हैं, तो ध्यान रखें कि यूट्यूब की कमाई फिक्स नहीं होती। कभी आप महीने में 2 लाख कमा रही हैं, तो कभी आपकी कमाई इससे भी कम हो सकती है।
- अगर आप पहली बार वीडियो बनाने जा रही हैं और कमाई करना चाहती हैं, तो ध्यान रखें कि व्लॉग्स या कॉमेडी वाली वीडियो बनाने वाले लोगों को 1 करोड़ व्यूज आने पर अगर 2 लाख रुपये मिल रहे हैं, तो फाइनेंस और टेक वाली वीडियो डालने वाले को 1 करोड़ व्यूज आने पर 10 से 15 लाख भी मिल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या 10 हजार व्यूज आने पर पैसे देता है इंस्टाग्राम? जान लें ऑनलाइन इनकम का सही प्रोसेस
- यूट्यूब का क्राइटेरिया CPM और RPM के हिसाब से होता है, जिससे यूजर्स को पैसे मिलते हैं। 1000 व्यूज के हिसाब से अलग-अलग कंटेंट की कमाई अलग-अलग होती है।
- उदाहरण के लिए बिजनेस, टेक या फाइनेंस जैसी वीडियो पर यूट्यूब पैसा ज्यादा देता है। अगर आपकी वीडियो पर व्यूज कम भी आ रहे हैं, तो भी आप ज्यादा कमा सकती हैं।
- कमाई का जरिया ऑडियंस और एड पर भी निर्भर करता है। जिस तरह का कंटेट आप बनाएंगी, उसी तरह की एड्स आपकी वीडियो पर चलती हैं। पैसे आपको एड्स और ऑडियंस किस देश के हैं, इसके हिसाब से भी मिलते हैं।
इसे भी पढ़ें- बड़ा से बड़ा इंफ्लूएंसर भी नहीं बताएगा आपको इंस्टाग्राम रील्स को HD रखने का असली राज, ये सेटिंग्स आप भी कर लें अपने फोन में
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।