Open Space के लिए बेस्ट हैं Outdoor Furniture के ये डिजाइंस, घर को मिलेगा बेहद स्टाइलिश और मॉडर्न लुक

Modern Outdoor Furniture Designs: आज के बिजी लाइफ शेड्यूल के बीच घर का ओपन स्पेस जैसे बालकनी, छत या छोटा सा गार्डन, सुकून के कुछ पल बिताने के लिए बेस्ट जगह में से एक होती है। अब ऐसे में लोग अपने घर की छत पर एक ऐसा कोना जरूर बनाते हैं, लेकिन इसे सही तरीके से सेट करना और सजाना थोड़ा सा मुश्किल होता है क्योंकि समझ नहीं आता है कि किस तरीके के फर्नीचर या सीटिंग एरिया बनाएं। ऐसे में आउटडोर फर्नीचर बेस्ट होते हैं। ये न केवल बैठने की जगह के सही होते हैं बल्कि यह घर की बाहरी सुंदरता और मॉडर्नाइजेशन को दिखाता है।
अगर आपके घर में ओपन स्पेस बना है और आप उसके सिंपल से रूप को बेहतर बनाना चाहती हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ स्टाइलिश और मॉडर्न आउडडोर डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो न केवल देखने में आलीशान हैं बल्कि हर तरह के मौसम के लिए बेस्ट हैं।
विकर और रैटन सोफा सेट्स (Wicker & Rattan Sets Outdoor Furniture)

अगर आप अपने बगीचे या छत को एक नेचुरल और विंटेज लुक देना चाहती हैं, तो विकर फर्नीचर सबसे बेस्ट है। आजकल सिंथेटिक रैटन के सोफे काफी ट्रेंड में हैं क्योंकि ये धूप और बारिश में खराब नहीं होते हैं। इनके साथ हल्के रंग के कुशन आपके ओपन स्पेस को एक आलीशान रिसॉर्ट जैसा लुक देते हैं।
इसे भी पढ़ें- Living Room के लिए बेस्ट हैं Wall Panel के ये डिजाइंस, आपके कमरे को देंगे खूबसूरत लुक
हैंगिंग स्विंग चेयर्स (Macrame & Egg Swings Outdoor Furniture)

मॉडर्न बालकनी के लिए इन दिनों एग शेप वाले झूले काफी ट्रेंड में हैं। ये घर को एक रिलैक्स्ड और कूल वाइब देते हैं। घर के ओपन स्पेस के लिए मैक्रोम यानी धागे की बुनाई वाले झूलों का चुनाव करके आप अपनी खुली जगह को बोहो-चिकन लुक दे सकते हैं, जो शाम की चाय के लिए एकदम परफेक्ट कोना बन सकता है।
स्लीक मेटल और फोल्डिंग फर्नीचर (Sleek Metal And Folding Outdoor Furniture)

अगर आपकी बालकनी छोटी है, तो लोहे या एल्युमीनियम के पतले फर्नीचर खरीद सकती हैं। पाउडर-कोटेड मेटल वाले टेबल और कुर्सियां न केवल मॉडर्न दिखती हैं, बल्कि मजबूत भी होती हैं। फोल्डिंग सेट दो कुर्सी और एक छोटी मेज छोटी जगहों के लिए एक स्मार्ट ऑप्शन है, जिसे जरूरत न होने पर आसानी से हटाया जा सकता है।
लो-प्रोफाइल फ्लोर सीटिंग और बीन बैग्स (Low Profile Floor Sitting Bags Outdoor Furniture)

अगर आप अपने ओपन स्पेस को बहुत ज्यादा फॉर्मल नहीं रखना चाहती हैं तो जमीन के करीब फर्नीचर चुनें। वाटरप्रूफ बीन बैग्स या लकड़ी के पैलेट्स पर बड़े-बड़े गद्दे लगाकर आप एक 'आरामदेह सिटिंग एरिया' बना सकते हैं। यह दोस्तों के साथ बातें करने या रात में तारों को देखने के लिए सबसे आरामदायक सेटअप होता है।
इसे भी पढ़ें- Bedroom में लगवाएं Premium Wall Panel के ये डिजाइंस, स्टाइल्स और पर्सनल स्पेस को मिलेगा रॉयल लुक
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।