बाल्टी भर पानी डालने पर भी टॉयलेट से आती है बदबू? इन 2 चीजों से दूर हो सकती हैं हर तरह की स्मेल

Home Remedies For Bathroom Smell: बाथरूम और टॉयलेट रूम घर की वह जगह है, जिसका इस्तेमाल हम दिन में कई बार करते हैं। अब ऐसे में अगर इसे साफ करने में थोड़ी सी लापरवाही की जाए, तो यह न केवल गंदा हो जाता है बल्कि यहां से बदबू भी आने लगती हैं। स्मेल अगर थोड़ी तेज हो तो यह घर के अन्य कमरे या उधर से गुजरने पर नाक पर चढ़ती है। आमतौर पर लोग इस स्मेल को कम करने के लिए 2-3 बाल्टी पानी पलट देते हैं, लेकिन इसके बाद भी बदबू जस की तस बनी रहती है।
इसकी सफाई को आसान बनाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले केमिकल क्लीनर और स्प्रे को खरीदकर लाते हैं। इसके बाद भी कई बार जब तक इससे आने वाली महक टॉयलेट रूम में रहती है, तब तक तो ठीक नहीं, तो उसके बाद फिर से वही पुरानी बदबू वापस आने लगती है।
अगर आपके टॉयलेट से भी बाल्टी भर पानी उलटने के बाद भी बदबू बनी रहती है, तो आज के इस लेख में आज हम आपको 1 ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है। नीचे पढ़ें-
टॉयलेट से आने वाली तेज बदबू को कैसे दूर करें? (Home Remedies to Get Rid of Bad Odour From Toilet)

टॉयलेट से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए आप नहाने वाले साबुन और कपूर का इस्तेमाल कर सकती हैं। साबुन की खुशबू और कपूर की तेज महक गंदी बदबू को खत्म करने में मदद करती है। नीचे पढ़ें इस्तेमाल करने का तरीका-
जरूरी सामान
- साबुन
- कपूर
- बेकिंग सोडा
- कद्दूकस
इसे भी पढ़ें- Leftover Soap Reuse: अरे रुकिए! बचे हुए साबुन के टुकड़ों को फेंके नहीं, बनाएं Toilet Cleaner
साबुन और कपूर वाला तरीका आएगा काम (How To Fix Smelly Toilet Drain Home Remedy)

- टॉयलेट से आने वाली बदबू को हटाने के लिए साबुन लें।
- इसके बाद इसे कद्दूकस की मदद से ग्रेड करें।
- फिर कपूर की गोलियों को पीसकर उसका पाउडर बनाएं।
- अब कद्दूकस किए गए साबुन में कपूर मिलाएं।
- मिक्स करने के बाद इसमें बेकिंग सोडा मिलाएं।
- तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसकी छोटी-छोटी सी बॉल बनाएं।
इस्तेमाल करने का तरीका (How To Get Rid Of Toilet Odour Instantly)
- इन बॉल को हल्की धूप में रखकर सुखाएं।
- अब इसे टॉयलेट वाली जगह पर रखें।
- ऐसा करने से यहां से आने वाली बदबू खत्म हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें- Jet Spray Cleaning Hacks: जेट स्प्रे से पानी निकल रहा है धीरे? बिना एक भी रुपया खर्च किए इस ट्रिक से बढ़ाएं प्रेशर
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।