Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:27 AM IST

सफर में साबुन कैरी करने के 5 देसी जुगाड़, नहीं पड़ेगी पेपर सोप खरीदने की जरूरत

सफर के लिए हम में से अधिकतर लोग पेपर सोप खरीदते हैं, जो अक्सर जल्दी खत्म हो जाता है या अच्छे से हाथों को साफ नहीं करता है। अगर आप भी सफर के शौकीन हैं और अपने बैग को साफ-सुथरा रखते हुए साबुन कैरी करना चाहती हैं, तो नीचे लेख में बताए गए 5 तरीके अपना सकती हैं।  
Updated:- 2026-05-08, 16:55 IST
travel soap hacks

How To Carry Soap During Travel: अक्सर सफर के दौरान हाथ धोने या नहाने के लिए साबुन की जरूरत पड़ती है, लेकिन गीला साबुन बैग में रखना एक बड़ी मुसीबत बन जाता है। इस झंझट से बचने के लिए अक्सर लोग बाजार से महंगे पेपर सोप खरीदते हैं, जो जल्दी खत्म हो जाते हैं और कभी-कभी अच्छी सफाई भी नहीं देते। अगर आप भी सफर के शौकीन हैं और अपने बैग को साफ-सुथरा रखते हुए साबुन कैरी करना चाहती हैं, तो महंगे प्रोडक्ट खरीदने की कोई जरूरत नहीं है। हमारे घर में ही ऐसी कई चीजें मौजूद होती हैं जिनकी मदद से हम बड़ी आसानी से और बिना किसी एक्स्ट्रा खर्च के साबुन को ट्रैवल में कैरी कर सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको 5 ऐसे हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इसे पैक कर सकती हैं।

पिलर या चाकू से बनाएं सोप स्ट्रिप्स

soap carry tricks

यह सबसे आसान और असरदार तरीका है। घर में जिस आलू छीलने वाले पिलर का आप इस्तेमाल करती हैं, उसकी मदद से साबुन की पतली-पतली लेयर लें। ये बिल्कुल पेपर सोप की तरह काम करेंगी। इन छोटी स्ट्रिप्स को एक खाली माचिस की डिब्बी या छोटी प्लास्टिक की डिबिया में रख लें। जब भी जरूरत हो, एक स्ट्रिप निकालें और हाथ धो लें। इससे आपका पूरा साबुन गीला नहीं होगा और वजन भी नहीं बढ़ेगा।

इसे भी पढ़ें- अरे रुकिए! मत फेंकिए कपड़े धोने वाले साबुन के बचे हुए टुकड़े, ऐसे करें इस्तेमाल... घर के हर एक क्लीनर की कर देगा छुट्टी

पुराने सैनिटाइजर या लोशन की बोतल

how to carry liquid soap during travel

अगर आप लिक्विड सोप पसंद करती हैं, तो बाजार से नई बोतल खरीदने के बजाय घर में खाली पड़ी सैनिटाइजर या मॉइस्चराइजर की छोटी बोतलों का इस्तेमाल करें। इन्हें अच्छी तरह धोकर इनमें अपना पसंदीदा हैंडवॉश या बॉडीवॉश भर लें। यह लीक-प्रूफ होती हैं और बैग के किसी भी कोने में आसानी से फिट हो जाती हैं।

बटर पेपर या वैक्स पेपर का इस्तेमाल

soap carry hacks

अगर आप साबुन की टिकिया ले जाना चाहती हैं, तो उसे प्लास्टिक में लपेटने के बजाय बटर पेपर या वैक्स पेपर में लपेटें। प्लास्टिक में गीला साबुन चिपचिपा हो जाता है और बदबू देने लगता है, जबकि बटर पेपर नमी को सोख लेता है और साबुन को सूखने में मदद करता है। इस्तेमाल के बाद साबुन को हल्का सुखाकर इसमें लपेटें और रबर बैंड लगा दें।

खाली लिपस्टिक या ग्लू स्टिक का केस

पुरानी खाली हो चुकी लिपस्टिक या गोंद की डिब्बी को साफ कर लें। साबुन को पिघलाकर या काटकर इसके अंदर भर दें। सफर में जब भी जरूरत हो, इसे थोड़ा सा घुमाएं और साबुन को हाथों पर रगड़ लें। यह तरीका न केवल स्टाइलिश है बल्कि इसमें साबुन के टूटने या गंदगी फैलने का डर भी नहीं रहता।

किचन स्पंज का छोटा टुकड़ा

preventing wet soap in luggage

साबुन का टुकड़ा लें। इसके लिए एक छोटा किचन स्पंज लें और उसके बीच में एक चीरा लगाकर पॉकेट जैसा बना लें। अब साबुन के एक छोटे टुकड़े को उस स्पंज के अंदर डाल दें। सफर में जब भी नहाना या हाथ धोना हो, बस स्पंज को गीला करें और झाग बनाकर इस्तेमाल करें। इस्तेमाल के बाद स्पंज को निचोड़कर एक छोटी जिपलॉक थैली में डाल दें। इससे साबुन कभी भी सीधे आपके कपड़ों के संपर्क में नहीं आएगा और सुरक्षित रहेगा।

इसे भी पढ़ें- Leftover Soap Scrap Reuse Ideas: साबुन के बचे टुकड़ों का ऐसे करें इस्तेमाल, बिना खर्च के घर रहेगा फ्रेश

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।