Jet Spray Cleaning Hacks: जेट स्प्रे से पानी निकल रहा है धीरे? बिना एक भी रुपया खर्च किए इस ट्रिक से बढ़ाएं प्रेशर

Jet Spray Cleaning Tricks: क्या आपके बाथरूम का जेट स्प्रे धीरे पानी दे रहा है? अगर हां, तो आज के इस लेख में हम आपको 2 ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से बिना प्लंबर को बुलाए और बिना ₹1 खर्च किए, घर पर मौजूद साधारण चीजों से जेट स्प्रे का प्रेशर बढ़ा सकती हैं।
Updated:- 2026-05-08, 18:47 IST
How to increase pressure in a water jet

Jet Spray Cleaning Hacks: आज के समय अधिकतर लोगों के बाथरूम में वेस्टर्न सीट लगा होता है, जिसके साथ जेट स्प्रे लगा होता है। रोजाना और लंबे समय से इस्तेमाल होने के कारण धीरे-धीरे से पानी का प्रेशर धीमा या कम होने लगता है। अब ऐसे में कुछ लोग इसे नया लगवाते हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे साफ घर पर ही साफ करते हैं। हालांकि इसकी सफाई करना कई बार मुश्किल वाला काम होता है। अब ऐसे में हम सोचते हैं कि स्प्रे खराब हो गया है या पीछे से पानी का प्रेशर कम है और तुरंत प्लंबर को बुलाने की सोचने लगते हैं। ज्यादातर मामलों में समस्या जेट स्प्रे के नोजल में जमी गंदगी, काई या खारे पानी के कारण जमने वाले कैल्शियम के कारण होता है।

अगर आपके बाथरूम में लगे जेट स्प्रे से कम पानी आ रहा है, तो परेशान होने के बजाय आप आसान तरीके अपना सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जो जेट स्प्रे के पानी के प्रेशर को तेज कर सकता है।

जेट स्प्रे साफ करने के लिए सुई वाला तरीका

jet spray cleaning hacks

  • जेट स्प्रे का प्रेशर कम होने का सबसे बड़ा कारण इसके बारीक छेदों में कचरा फंसना होता है।
  • इसे साफ करने के लिए सबसे पहले जेट स्प्रे के पाइप के पास लगे छोटे से वॉल्व को बंद कर दें।
  • अब एक सुई या सेफ्टी पिन लें और स्प्रे के हर एक बारीक छेद में धीरे-धीरे डालें।
  • ऐसा करने से वहां फंसी हुई मिट्टी या खारे पानी की लेयर हट जाएगी।
  • इसके बाद वॉल्व खोलकर एक बार तेज प्रेशर से पानी चलाएं, जिससे ढीली हुई गंदगी बाहर निकल जाए।

इसे भी पढ़ें- नींबू रस और छिलके के इस हैक से टॉयलेट की बदबू को कर सकती हैं दूर, नहीं पड़ेगी एयर फ्रेशनर की जरूरत

दूसरा तरीका-जेट स्प्रे साफ करने का सिरका वाला तरीका

polythene-tricks-to-dirt-from-jet-spray-1750748784158 (1)

  • अगर सुई से साफ करने के बाद भी प्रेशर कम है, तो इसके लिए सफेद सिरका वाला तरीका अपना सकती हैं।
  • इसके लिए एक छोटे प्लास्टिक बैग में थोड़ा सिरका भरें।
  • फिर जेट स्प्रे के मुंह पर इस तरह बांध दें कि स्प्रे का नोजल सिरके में डूबा रहे।
  • इसे 1-2 घंटे या रात भर के लिए छोड़ दें।
  • सिरके का एसिड जमा हुए नमक को पूरी तरह पिघला देगा।
  • सुबह रबर बैंड हटाकर पुराने टूथब्रश से रगड़ दें, आपका जेट स्प्रे बिल्कुल नए जैसा प्रेशर देने लगेगा।

स्प्रे साफ करने के बाद जाली को भी करें साफ

spray-toilet-1732364243832

कई बार स्प्रे नोजल साफ करने के बाद भी पानी का प्रेशर जस का तस बना रहता है। अगर यह समस्या आपके साथ भी बनी है, तो जेट स्प्रे के पाइप को खोलकर देखें।

  • वहां एक छोटी जाली लगी होती है। अक्सर रेत के कण इस जाली में फंस जाते हैं।
  • इस जाली को निकालकर नल के नीचे धो लें और फिर से लगा दें।
  • इसके अलावा यह भी चेक करें कि कहीं पाइप कहीं से मुड़ा तो नहीं है।

इसे भी पढ़ें- Toilet Cleaning Hacks: बिना हाथ लगाए टॉयलेट चमकाने का मिल गया फ्री जुगाड़, छिलके और सफेद पाउडर से मिनटों में होगी गंदगी गायब

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।