Cleaning Hacks: गर्मियों में ठंडी हवा ठंडी हवा के लिए लगभग हर घरों में कूलर का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में रोजाना कूलर चलाने से इसके अंदर लगे पंखे में काफी धूल और गंदगी जम जाती है। यही नहीं, इसके कारण वह काम करना भी स्लो हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि कूलर की बाहरी साफ-सफाई के अलावा, इसके पंखे की भी समय-समय पर क्लीनिंग होती रहे। अब आप यह सोच रही होंगी कि आखिर पंखे की सफाई कैसे संभव है। पर आपको इसके लिए अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे घर में मौजूद चीजों से ही आप कूलर के पंखे को भी साफ कर सकती हैं।
कूलर के पंखे को कैसे करें साफ?
आवश्यक सामग्री
- नम कपड़ा: पंखे को पोंछने के लिए।
- बेकिंग सोडा: दाग को हटाने के लिए।
- सफेद सिरका: पानी में मिलाकर सफाई के घोल के लिए।
- एक नींबू: सफाई एजेंट के तौर पर
- टूथब्रश: छोटे क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए।
सिरके से कैसे करें कूलर के पंखे की सफाई?
- कूलर को सबसे पहले बंद करके बिजली का प्लग निकाल दें।
- इसके बाद, कूलर के पीछे वाली विंडो को खोलें।
- फिर, नम कपड़े से पंखे के ब्लेड और ग्रिल को पोंछ लें।
- यदि गंदगी ज्यादा है, तो आप पानी में थोड़ा सा सफेद सिरका मिलाकर इसे साफ सकते हैं।
- पंखे में मोटर भी लगे होते हैं, इसलिए इसे केवल ऊपर से ही पोंछें।
- पोछने के बाद, साफ कपड़े को गिला करके इससे पंखे को पोंछकर थोड़ा सूखने दें।
बेकिंग सोडा से साफ करें कूलर का पंखा
- कूलर का पंखा साफ करने के लिए सबसे पहले उसे साफ कपड़े से पोंछ लें।
- फिर एक कटोरी में एक चम्मच बेकिंग सोडा और आधा कप पानी मिलाकर एक पेस्ट बनाएं।
- इस पेस्ट को दाग पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर, नम कपड़े से इसे पोंछ लें।
- आप चाहें तो दाग को हटाने के लिए टूथब्रश का उपयोग करके पंखे के ब्लेड और ग्रिल के बीच के छोटे क्षेत्रों को साफ कर सकते हैं।
- इसके बाद, पंखे को पूरी तरह से सूखने दें। फिर, आप इसे वापस चालू कर सकते हैं।
नींबू से साफ करें कूलर का पंखा
- इसके लिए सबसे पहले एक कप पानी में आधा नींबू का रस डालें।
- इस घोल में नम कपड़ा भिगोकर इसे निचोड़ लें।
- गीले कपड़े से पंखे के ब्लेड और ग्रिल को पोंछ लें। नींबू का रस गंदगी और जमी हुई मैल को हटाने में मदद कर सकता है।
- एक साफ, सूखे कपड़े से पंखे को पोंछकर इसे सुखा लें।
- पंखे को पूरी तरह से सूखने के बाद आप इसे वापस इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-इस एक रुपये की चीज से कूलर की खिड़कियों को चमकाने में मिलेगी मदद, जानिए कैसे?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों