Hartalika Teej Wishes 2025: हथेली पर रचा के पिया के नाम की मेहंदी और.. हरतालिका तीज पर इन संदेशों से भेजें अपनों को प्यार

भारत के त्योहार केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि रिश्तों की गहराई और परंपराओं का सुंदर प्रतिबिंब होते हैं। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य मिलन की याद दिलाता है। इसलिए यह दिन पति पत्नी के मजबूत रिश्तों के लिए अच्छा माना जाता है। माना जाता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए कठोर तपस्या की थी, तभी जाकर उन्हें भोलेनाथ पति के रूप में प्राप्त हुए थे। उनकी इस अटूट भक्ति और संकल्प की गवाही है कि हर साल हरतालिका तीज का व्रत महिलाएं पूरे श्रद्धा के साथ रखती हैं। उनका विश्वास है कि ऐसा करने से पति की लंबी आयु मिलती है और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस पर्व को खास बनाने के लिए पति पत्नी शायरी और कोट्स के जरिए शुभकामनाएं भी देती हैं। कई महिलाएं भोलेनाथ की शायरी वाली तस्वीरें हरतालिका तीज पर पोस्ट भी करती हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ शायरियों और बधाई संदेशों के बारे में। आप भी अपनी प्यारी सखी को इनमें से कोई भी बधाई संदेश भेजकर इस अवसर को और भी खास बना सकती हैं।
हरतालिका तीज विशेज इन हिंदी (Hartalika Teej Wishes in Hindi)
1. आपकी जोड़ी को हमेशा खुशियों की मिठास मिले!
तीज के इस शुभ अवसर पर,
आपके जीवन में सुख-शांति मिलती रहे।
2. मेहंदी से सजे इन हाथों में हरी चूड़ियां खनकती है
तीज के पावन मौके पर सुहागिनें रूप रंग से सजती हैं !
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं !

3. आपका तप रंग लाए
मां अपना आर्शीवाद बरसाए
घर आपके खुशहाली आए
आप पिया का ढेर सारा प्यार पाएं
हरतालिका तीज की शुभ कामनाएं।
4. मुश्किल तप कर मां पार्वती
ने तब शंकर को प्राप्त किया
जब कठिन व्रत कर गौरी
ने वर्षों तक उनका ध्यान किया।
5.हाथों में पिया के नाम की मेहंदी
मांग पर सिंदूर हमेशा सजता रहे
यही दुआ है भगवान से आपकी चूड़ी हमेशा खनकती रहे
आपको हरतालिका तीज की बधाई।
हरतालिका तीज कोट्स इन हिंदी (Hartalika Teej Quotes in Hindi)
6. सोलह श्रृंगार कर मां गौरी की तरह रखें उपवास
मन में होगी श्रद्धा तो मिलेगा भगवान शिव जैसा परिवार !
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!
7. दिल की श्रद्धा और सच्चे विश्वास का
तीज का त्यौहार है मधुर प्यार का !
Happy Hartalika Teej 2025!

8. कठिन तपस्या कर गौरी
ने तब शिव को पाया था
इस कठिन व्रत में गौरी
ने वर्षों ध्यान लगाया था।
इसे भी पढ़ें- हरतालिका तीज के दिन राशि अनुसार पहनें इन रंगों की चूड़ियां, मिलेगा सौभाग्य का आशीर्वाद
हरतालिका तीज मैसेज इन हिंदी (Hartalika Teej Message in Hindi)
9. सखी तेरी चुनरी रहे लाल हमेशा
सदा रहे होंठों पर मुस्कान
हमेशा बरसे घर में शिव-पार्वती का आशीर्वाद
यही है दिल से दुआ
Happy Hartalika Teej 2025!
10. हरतालिका तीज पर मांगो शिव-पार्वती से अखंड सुहाग का वरदान,
भगवान शिव जी पूरी करेंगे तुम्हारी आस
हरतालिका तीज 2025 की शुभकामनाएं…!

11. सब का करते हैं बेड़ा पार,
शिव-पार्वती की भक्ति में डूबा सारा संसार
मुबारक हो आपको हरतालिका तीज का त्योहार
इसे भी पढ़ें- हरतालिका तीज के दिन क्या करें और क्या न करें?
हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं (Hartalika Teej ki Hardik Shubhkamnaye)
12. पेड़ों पर झूले, हंसी की फुहार
मुबारक हो आपको, तीज का त्यौहार।

13. मेहंदी से सजे हाथ
नव-विवाहित की खनकती चूड़ियों
और घेवर की मिठास
मुबारक हो आपको हरियाली तीज का त्यौहार !
14. आज हरतालिका तीज पर मांगो
शिव-पार्वती से अखंड सुहाग का वरदान
भगवान शिव जी पूरी करेंगे तुम्हारी आस !
15. मेहंदी की महक से, हरे रंग की खुशबू छाई,
तीज के इस पावन अवसर पर, दिल में नई उमंग आई।
झूले पर बैठी सखियां, गीत गाती जाएं,
तीज की इस मस्ती में, सबके दिल झूम जाएं।
हरतालिका तीज 2025 की शुभकामनाएं !
16.निर्जला व्रत कर करें कजरी तीज का पाठ
कन्याओं को उनका मनचाहा जीवनसाथी मिले
घर परिवार सदा रहेगा खुशहाल।
हरितालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
17 - हरितालिका तीज का त्योहार सुहागिनों के लिए खास
सौभाग्यवती का आर्शीवाद प्राप्त करने के लिए करतीं अनेकों काम
हरितालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
18. सजा लूं मैं सिंदूर तेरे नाम का,
तेरी भक्ति से महके हर सांस का गुलाब।
भोलेनाथ, तेरा साथ मिले हर जन्म में,
यही है मेरी तीज पर सबसे प्यारी किताब।
19. भोले की भक्ति में मिलती है राहत,
उनकी पूजा से मिट जाती है हर आहट।
हरतालिका तीज पर यही है अरमान,
हर नारी का सुहाग रहे अटल, महान।
20. मां के ये पावन व्रत रंग लाए
भगवान शिव आर्शीवाद बरसाएं
घर आपके समृद्धि आए
आप पति का प्यार पाएं
हरतालिका तीज की शुभ कामनाएं।
21. तेरा नाम जुड़ा है मेरे हर सांस से,
जैसे पार्वती जुड़ी हों शिव की आस से।
ना जन्म का बंधन, ना मरण का डर,
यह रिश्ता है अटूट, अमर और पवित्र।
22. जब पार्वती ने किया तप कई जन्मों तक,
शिव को पाया प्रेम की अनूठी लय तक।
यह रिश्ता है श्रद्धा और समर्पण की पहचान,
जहाँ प्रेम है पूजा और पूजा है भगवान।
हरतालिका तीज से जुड़े लेख
| Hartalika Teej Puja Muhurat | Hartalika Teej Upay | Hartalika Teej Puja Vidhi | Hartalika Teej Puja Samagri |
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।