herzindagi

आइए जानते हैं भारत के 9 विचित्र रीति-रिवाजों के बारे में

ये लगभग हम सभी जानते हैं कि भारत विभिन्न विविधता और संस्कृति से भरा देश है। इस देश के हर राज्य, शहर, जिले और कस्बे में कोई न कोई विचित्र रीति-रिवाज देखने को मिल जाते हैं, जिसे देखने के बाद यकीन नहीं होता कि हम और आप भारत में ही है या किसी अन्य देश में। जी हां, आज इस लेख में हम आपको भारत के 9 ऐसे विचित्र परंपरा से परिचित कराने जा रहे हैं, जिसके बारे में आप भी ज़रूर जानना चाहेंगे, तो आइए जानते हैं इन विचित्र परंपरा के बारे में। <div>&nbsp;</div>

Sahitya Maurya

Editorial

Updated:- 28 Dec 2021, 14:12 IST

मेंढक की शादी

Create Image :

शायद, इससे पहले आपने मेंढक की शादी के बारे में नहीं सुना होगा लेकिन, आपकी जानकारी के लिए बता दें पूर्व भारत के असम राज्य के जोरहाट जिले में इस विचित्र रीति-रिवाज को मनाया जाता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि जंगली मेंढक की शादी की जाती है तो लंबे समय तक सूखे का अंत होता है।

देवताओं का नृत्य

Create Image :

जी हां, दक्षिण भारत के केरल राज्य में इस रीती-रिवाज को बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार ईश्वर व्यक्तियों के अंदर प्रवेश करते हैं और ढोल की थाप पर नृत्य करते और आग पर भी चलते हैं। इस मौके पर लाखों भक्तों की भीड़ भी मौजूद रहती हैं।

बाल उखाड़ना

Create Image :

शायद, आपको अपने बालों से बेहद प्रेम हो लेकिन, कुछ ऐसे भी लोग है जो सिर के बाल उखाड़ते रहते हैं। जी हां, कहा जाता है कि जैन धर्म के लोग गंजे होने तक अपने सिर के एक एक बालों को उखाड़ देते हैं।

आग पर चलना

Create Image :

सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि असल में भी इस विचित्र त्यौहार को मनाया जाता है। दक्षिण भारत के तमिलनाडु शहर में इसे मनाया जाता है। इस दौरान लोग जलते हुए अंगारों पर नंगे पैर चलते हैं। कहा जाता है कि स्थानीय देवी को प्रसन्न करने के लिए ऐसा किया जाता है।

 

नारियल फोड़ना

Create Image :

जी नहीं, इस विचित्र परंपरा का नाम है 'सिर पर नारियल फोड़ना'। दक्षिण भारत के कई राज्यों में इस विचित्र रीति-रिवाज को मनाया जाता है। कहा जाता है कि सिर पर नारियल फोड़ने से देवता प्रसन्न होते हैं और कस्बों में समृद्धि और कल्याण की ओर ले जाएंगे। हालांकि, इसे कई लोग ढोंग भी मानते हैं।

जानवर से शादी

Create Image :

जी हां, भारत के कई हिस्सों में आज भी पहले जानवर से शादी की जाती है फिर किसी अन्य से। स्थानीय लोगों का मानना है कि जब पुरुष या महिला किसी विकृति के साथ पैदा होती है और शादी नहीं होती है तो इस परंपरा को मनाया जाता है। कई लोग गाय, कुत्ते आदि जानवर से शादी करते हैं।

पीठ के ऊपर से गायों का चलना

Create Image :

जी हां, भारत के गुजरात शहर में इस विचित्र परंपरा को मनाई जाती है। कहा जाता है कि गायों के इंसान ऊपर रौंद कर निकलने से लोगों समस्याएं कम हो जाती है। इस अजीबो-गरीब परंपरा को एकादशी के दौरान मनाया जाता है।

पुली काली डांस

Create Image :

पुली काली डांस दक्षिण भारत की एक अजीबो-गरीब परंपरा है। इस त्यौहार को केरल राज्य में मनाया जाता है। इस मौके पर लोग टाइगर के रूप में तैयार होते हैं और सड़कों पर गीत के साथ नृत्य प्रस्तुत करते हैं। इस त्यौहार में देश के अन्य राज्य के लोग भी शामिल होते हैं।

बच्चों को हवा में फेंकना

Create Image :

जी हां, बच्चों को हवा में फेंकना एक स्थानीय रीति-रिवाज है। महाराष्ट्र के सोलापुर में बच्चों को हवा में फेंक कर रोका जाता है। इस परंपरा के पीछे यह कहानी है कि इससे बच्चों को स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिलता है। कहा जाता है कि यहां सभी धर्म के लोग इसे मानते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।