herzindagi
How to use kitchen sponge in different ways

बर्तन मांजने वाले स्क्रब से निपटाए जा सकते हैं ये 5 घरेलू काम

घर में मौजूद बर्तन साफ करने वाला स्क्रब बहुत ही उपयोगी होता है। अगर आप भी उससे एक ही तरह का काम करती हैं, तो उसे बदल लीजिए। इससे आपकी 5 समस्याओं को सुलझाया जा सकता है। 
Editorial
Updated:- 2023-08-01, 14:23 IST

किचन में स्क्रब का इस्तेमाल शायद आपने सिर्फ बर्तन धोने या फिर प्लेटफॉर्म की सफाई के लिए किया होगा। यकीनन इनका सबसे अहम काम यही है क्योंकि ये स्पॉन्ज और स्क्रब दोनों की तरह इस्तेमाल हो सकता है। किचन स्पॉन्ज स्क्रब यकीनन घरेलू कामों के लिए बहुत ही अच्छे साबित हो सकते हैं। पर इनका इस्तेमाल कितना करना है वो आपके ऊपर ही निर्भर करता है। ये इतने अफोर्डेबल होते हैं कि आप इन्हें स्टॉक करके रख सकती हैं और अपने घर का रॉकस्टार बना सकती हैं। 

अगर आप भी उनमें से एक हैं जो किचन स्पॉन्ज स्क्रब का इस्तेमाल सिर्फ बर्तन धोने या प्लेटफॉर्म साफ करने के लिए करती हैं, तो चलिए आपको इससे जुड़े कुछ ऐसे हैक्स बताते हैं जो आपके लिए फायदेमंद होंगे। 

बर्तन धोने वाले स्पॉन्ज को बनाएं नेल केयर टूल

शायद आपको इसके बारे में पता ना हो, लेकिन बर्तन मांजने वाला स्पॉन्ज बहुत ही अच्छा नेल केयर टूल बन सकता है। इसे नेल स्क्रबर, मैनिक्योर डिवाइस और नेल पेंट रिमूवर टूल बनाया जा सकता है। जिस तरह से रुई में नेल पेंट रिमूवर लिक्विड लेकर आप नाखूनों को साफ करती हैं उसी तरह से आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे फायदा यह है कि नाखून को साफ करने के बाद आप ऊपरी लेयर को हल्का सा स्क्रब भी कर सकती हैं। अगर क्यूटिकल्स (नाखूनों के साइड में निकलने वाली स्किन) की समस्या है, तो आप बहुत तेजी से स्क्रब ना करें क्योंकि इससे चोट लग सकती है। 

इस स्पॉन्ज के कई टुकड़े कर आप हर टुकड़े को अलग-अलग इस्तेमाल भी कर सकती हैं। 

scotch bright and its hacks

इसे जरूर पढ़ें- घर की सफाई में काम आएंगे ये 'क्विक और सेफ' क्लीनिंग हैक्स, आप भी करें ट्राई

बर्तन धोने वाले स्पॉन्ज को बनाएं एयर फ्रेशनर

यह शायद सबसे आसान हैक होगा। आपको बस इस स्पॉन्ज में एसेंशियल ऑयल डालकर इसे किसी हवादार जगह पर टांग देना है। आपने कभी सोचा नहीं होगा, लेकिन इसका पोरस सरफेस ऑयल और खुशबू को काफी देर तक रोककर रख सकता है। ऐसे में आपको यह पसंद आ सकता है। 

यह विडियो भी देखें

बर्तन धोने वाले स्पॉन्ज से ऐसे करें माइक्रोवेव की सफाई

अगर आप माइक्रोवेव रोजाना यूज करती हैं, तो आपको पता होगा कि यह कितना ज्यादा गंदा हो जाता है। आपको बस करना यह है कि स्पॉन्ज स्क्रब को पानी में भिगोना है और इसे माइक्रोवेव में कुछ मिनट के लिए डाल देना है। आप चाहें तो सफेद सिरका और नींबू का मिक्सचर मिलाकर स्क्रब को भिगोएं। 

hacks from scotch bright

ध्यान रखें कि जब स्पॉन्ज स्क्रब को आप माइक्रोवेव में रखें, तो बहुत ज्यादा टेम्परेचर ना हो। ऐसा होगा, तो स्पॉन्ज जल भी सकता है। एक बार आपने माइक्रोवेव ऑन किया, तो स्टीम बनेगी और उसके कारण जमी हुई गंदगी पिघलेगी। फिर आप इसी स्पॉन्ज से माइक्रोवेव के अंदर की सफाई कर सकती हैं। ध्यान रखें कि यह बहुत ज्यादा देर माइक्रोवेव के अंदर ना रहे। कुछ सेकंड्स या एक मिनट ही काफी है। 

बर्तन धोने वाले स्पॉन्ज से बनाएं आइस पैक

आपको शायद इसका अंदाजा ना हो, लेकिन स्पॉन्ज स्क्रब का इस्तेमाल शरीर की सिकाई के लिए भी किया जा सकता है। आपको करना यह है कि इसे गीला कर एक जिपलॉक बैग में भरें और फिर इसे फ्रीज कर दें। बस किसी भी महंगे आइस पैक की जगह यह स्पॉन्ज स्क्रब ले सकता है। हां, ध्यान रखें कि इसे बच्चों के हाथ में ना पड़ने दें। 

इसे जरूर पढ़ें- 'रबिंग अल्कोहल' का इन 9 बेहतरीन तरीकों से कर सकते हैं उपयोग 

कपड़े सुखाते समय भी काम आएगा बर्तन धोने वाला स्पॉन्ज 

यह हैक शायद आपके लिए सबसे काम का साबित हो सकता है। मानसून का समय हो या सर्दियों का, कपड़ों को सुखाना और उनसे सीलन की बदबू निकालना आसान नहीं होता है। ऐसे में आपको करना यह है कि एक प्लास्टिक कंटेनर में बहुत सारे स्पॉन्ज स्क्रब रखें। उनके ऊपर फैब्रिक सॉफ्टनर डालें और फिर एक दिन के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद इन्हें बाहर निकालकर आप सुखा लें। बस ये स्पॉन्ज वही काम करेंगे जो ड्रायर शीट्स करती हैं।  

 

कपड़े सुखाते समय ड्रायर में सबसे पहले ये स्पॉन्ज डालें और उसके ऊपर बाकी कपड़े और ड्रायर ऑन कर दें। स्पॉन्ज एक्स्ट्रा पानी भी सोखेगा और कपड़ों में बदबू की समस्या को भी दूर कर देगा।  

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।      

Image Credti: Joom/ Scotch bright

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।