herzindagi
cleaning tips for white pant in hindi

Cleaning Tips: सफेद पैंट से गायब हो जाएगा इंक का निशान, इन 3 हैक्स को करें फॉलो

<strong>Cleaning Hacks</strong>: अक्सर स्कूल जाने वाले बच्चे अपनी व्हाइट पैंट में ही पेन रख लेते हैं और इसके कारण इंक का निशान उस पैंट पर रह जाता है। इसे हटाने के लिए आप कुछ तरीके अपना सकती हैं।&nbsp;
Editorial
Updated:- 2023-09-25, 18:20 IST

सफेद पैंट पर बॉल पेन के इंक का दाग लग जाए तो इसे छुड़ाना बहुत मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी व्हाइट पैंट से इंक के दाग को तुरंत साफ करना चाहती है तो हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जिससे आप आसानी से इसे साफ कर पाएंगी और इसमें आपको अधिक मेहनत भी नहीं लगेगी। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे इसे साफ कर सकती हैं। 

दूध का इस्तेमाल करें 

आप दूध की मदद से दाग को कुछ ही मिनटों में साफ कर सकती हैं। इसके लिए आपको बस  कॉटन बॉल, थोड़ा सा दूध और डिटर्जेंट का यूज करना होगा। सबसे पहले यह जरूर चेक करें कि जिस पैंट को आप साफ करने जा रही हैं वह वॉशेबल हो।

सफेद पैंट से इंक का दाग हटाने के लिए एक बाउल में थोड़ा सा व्हाइट विनेगर लें और फिर कॉटन बॉल को इसमें डिप करें और पैंट पर रगड़ें। इसके बाद दूसरा कॉटन बॉल लें और इसें दूध में डूबा दें। फिर इससे पैंट पर रब करें। अंत में एक और कॉटन बॉल लें और फिर इसे डिटर्जेंट वाटर में डिप करके पैंट पर रगड़े। ऐसा करने से सफेद पैंट से निशान तुरंत गायब हो जाएगा और आपको अधिक मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। 

 इसे भी पढ़ेंः स्किन के निखार से लेकर दांतों की सफाई तक, बेकिंग सोडा से किए जा सकते हैं ये 10 काम

विनेगर से ऐसे करें सफाई 

cleaning of white pants

सबसे पहले एक चम्मच विनेगर लेकर उसमें थोड़ा पानी मिला लें और इंक के दाग पर लगाएं फिर कुछ देर बाद इस कपड़े को धो लें। इसके बाद थोड़ा टूथपेस्ट लीजिए और दाग पर लगाकर तीन से चार मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पैंट को सही तरह से को धो दें। ऐसा करने से तुरंत पैंट से दाग हट जाएगा। 

एंटीसेप्टिक लिक्विड से करें सफाई 

एंटीसेप्टिक लिक्विड को सबसे पहले पैंट पर जिस जगह पर दाग है वहां पर डालें और अच्छे से रगड़ें। इसके बाद पानी से धो लें। पिर वहीं सूती कपड़े से स्याही का दाग हटाने के लिए टमाटर काटकर उस पर नमक लगा लें और कपड़े के दाग पर रगड़ दें। ऐसा करने से दाग हट जाएगा और आप फिर पैंट को पानी से साफ कर सकती हैं। 

यह विडियो भी देखें

 इसे भी पढ़ें:डस्टबिन से मक्खियों को दूर भगाने के लिए आजमाएं ये तरीके

इन हैक्स से आप सफेद पैंट पर लगे इंक के दाग हटा सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

image credit- freepik 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।